'दमदार यॉर्कर और तेज रफ्तार से...' दुनिया के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी हुए बुमराह के कायल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में गेंद के साथ तहलका मचाने के बाद भारतीय दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वाहवाही बटोर रहे हैं। डेल स्टेन ने भी उनकी तारीफ की है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Dale Steyn on Jasprit Bumrah Bowling: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय वर्ल्ड क्रिकेट (World Cricket) में धाक मचा रहे हैं। इंग्लैंड (England) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले (2nd Test Match) में घातक गेंदबाजी के साथ तहलका मचाने वाले बुमराह (Bumrah) लगातार वाहवाही बटोर रहे हैं।
बड़े-बड़े दिग्गज क्रिकेटर बुमराह (Bumrah) की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बुमराह के चहेतों की लिस्ट में अब साउथ अफ्रीका (South Africa) के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) का नाम भी जुड़ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कातिलाना गेंदबाजी करने और उसके बाद नंबर-1 टेस्ट बॉलर बनने पर स्टेन ने बुमराह की जमकर तारीफ की है।
बुमराह पर क्या बोले स्टेन?
महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन का कहना है कि भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह ने अपने अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन, दमदार यॉर्कर और तेज रफ्तार से पिच को गेंदबाजी के समीकरण से बाहर कर दिया है। स्टेन ने भारतीय पिचों पर भी लगातार विकेट लेने वाली यॉर्कर गेंद फेंकने की काबिलियत के लिए बुमराह की तारीफ की और कहा कि वो महानता का दर्जा हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।
Advertisement
40 वर्षीय स्टेन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस समय कोई टेस्ट गेंदबाज है, जो विकेट लेने वाले यॉर्कर डालने में सक्षम है। साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के गेंदबाजी कोच स्टेन ने केपटाउन में SA20 के खिताबी मुकाबले से पहले शुक्रवार को भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा
टेस्ट मैच में विकेट लेने के लिए शायद कुछ ही गेंदबाज हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक हैं और शायद मिचेल स्टार्क भी। यकीनन जसप्रीत बुमराह तो हैं ही।
बता दें कि बुमराह ने विशाखापटनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी के दम पर भारत को शानदार जीत दिलाई थी। बुमराह ने मैच में 9 विकेट चटकाए थे, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाई और 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इतना ही नहीं अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बुमराह टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज भी बन गए हैं।
Advertisement
(इनपुट भाषा के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)