'विराट कोहली बनने वाले हैं बाप', इस दोस्त ने दो हफ्ते पहले ही कर दिया था खुलासा; फिर क्यों पलटे?

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है, लेकिन आपको बता दें कि उनके एक दोस्त ने पहले ही इसका खुलासा कर दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat Kohli His Wife & His Friend AB de Villiers
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, एबी डिविलियर्स | Image: IPL/INSTAGRAM@anushkasharma

AB de Villiers had revealed that Virat Kohli has become a father two weeks ago: भारत के ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। कोहली (Kohli) की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बेटे को जन्म दिया है। 

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चे के जन्म की जानकारी दी है। विराट (Virat) ने अपने फैंस के साथ अपने सबसे बड़ी खुशी शेयर करते हुए बताया कि 15 फरवरी को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम अकाय रखा गया है। कोहली ने बेशक बच्चे के जन्म की जानकारी 5 दिन बाद दी है, लेकिन उनके एक खास दोस्त ने दो हफ्ते पहले ही ये बता दिया था कि कोहली बाप बनने वाले हैं।

कोहली के इस दोस्त ने किया था खुलासा 

बता दें कि IPL में कोहली के पूर्व टीममेट और साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने आज से करीब 15 दिन पहले ही ये खुलासा कर दिया था कि विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। दरअसल कोहली निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद से ही अटकलें थे कि अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं, लेकिन कोहली या BCCI की ओर से इसका जिक्र नहीं किया गया था। BCCI ने सिर्फ यही कहा था कोहली अपने परिवार के साथ हैं और परिवार सबसे पहले आता है। फिर इसी बीच डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कोहली के पिता बनने की खबर देकर धमाका कर दिया था। बता दें कि डिविलियर्स IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में उनके साथ खेल चुके हैं। 

Advertisement

बात से क्यों पलटे डिविलियर्स? 

डिविलियर्स ने कोहली की इस प्राइवेट बात का खुलासा कर काफी सुर्खियां बटोरीं थी, लेकिन वो कुछ ही दिन बाद इस बात से पलट गए थे। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कोहली की प्राइवेसी लीक करने को अपनी बहुत बड़ी गलती बताया है। साउथ अफ्रीका में हुई SA20 लीग के दौरान डिविलियर्स ने कोहली के ब्रेक को लेकर कहा था कि क्रिकेट बाद में आता है और परिवार पहले। उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई थी। कोहली के बारे में मेरी जानकारी गलत थी। बड़ी बात ये है कि डिविलियर्स ने जिस बात का खुलासा किया और फिर जिसे गलत बताया, वो अब सच निकली है। ऐसे में इससे भी बड़ी सवाल ये है कि डिविलियर्स अपनी बात से पलटे क्यों? 

Advertisement

प्राइवेसी का ख्याल रखने की अपील

विराट और अनुष्का, दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखने की बात कही है। दोनों ने सेम पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है-

हमें ये बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमारे घर वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम खुशी के इस मौके पर आपकी दुआएं चाहते हैं और साथ ही अपील करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। 

बता दें कि बेटे अकाय से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। 

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के आंगन में आया नन्हा मेहमान, लेकिन 5 दिन बाद खोला राज, कहा- प्राइवेसी का रखें ख्याल

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड