क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अदालत ने किया बरी, अलग रह रही पत्नी ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के ल‍िए बुधवार को कोर्ट से अच्‍छी खबर सामने आई है। यह मामला शमी से अलग रह रही पत्नी हसीन जहां से जुड़ा है।

Follow : Google News Icon  
mohammed shami cheque bounce hasin jahan
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अदालत ने किया बरी, जानें पूरा मामला | Image: Social media

Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए वैवाहिक जीवन में पिछले कुछ समय से लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं, लेकिन बुधवार को उनके लिए कोर्ट से अच्‍छी खबर सामने आई है। अलीपुर अदालत ने शमी से अलग रह रही पत्नी हसीन जहां से जुड़े मामले में राहत दी है। 

दरअसल, शमी से अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी द्वारा घरेलू खर्च के लिए दिया गया 1 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया था। यह मामला चार साल से लंबित था, लेकिन अलीपुर अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

हसीन जहां ने 2018 में लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी से अलग रह रही उनकी हसीन पत्नी जहां ने 2018 में आरोप लगाया था कि क्रिकेटर ने घर खर्चे के लिए 1 लाख रुपये का चेक जारी किया था, जो बैंक में जमा करने के बाद बाउंस हो गया। इसके बाद हसीन जहां ने कोर्ट का रुख किया। इसके बाद शमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन बुधवार को जस्टिस अजय कुमार मुखर्जी ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

4 लाख रुपये दे रहे हैं मोहम्मद शमी

गौरतलब है कि हसीन जहां और मोहम्‍मद शमी के बीच भरण-पोषण और गुजारा भत्ता को लेकर कानूनी लड़ाई अभी भी चल रही है। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद शमी इस समय हसीन जहां को हर महीने 1.5 लाख रुपये दे रहे हैं, वहीं बेटी की परवरिश और ख्‍याल रखने के लिए 2.5 लाख रुपये दे रहे हैं। ऐसे में शमी हर महीने 4 लाख रुपये दे रहे हैं।

Advertisement

टीम इंड‍िया में नहीं म‍िली जगह

आपको बता दें कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शामी का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला। ऐसे में कोर्ट से मिली यह राहत उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। शामी फिलहाल, आईपीएल में लखनऊ के लिए खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने कोच राजकुमार शर्मा को दिया अनोखा गिफ्ट, टेस्ट क्रिकेट और बचपन के दिनों से है इसका खास कनेक्शन; VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड