WPL 2025: मुंबई इंडियंस के साथ अंपायर ने की चीटिंग! 3 बार कैसे हुई एक ही गलती? मचा बवाल!

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स बनाम मैच में जमकर बवाल मचा। 15 गेंदों के अंदर थर्ड अंपायर ने तीन ऐसे फैसले लिए, जिसपर बवाल मचा है।

Follow : Google News Icon  
cheating with mumbai indians three controversial run out decision as delhi capitals won
मुंबई इंडियंस के साथ अंपायर ने की चीटिंग? | Image: X/Screengrabs

WPL 2025 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। रोमांच की सारी हदें पार कर देने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर जीत हासिल की। हालांकि, ये मुकाबला खेल से ज्यादा अंपायरिंग के कारण सुर्खियों में हैं। 15 गेंदों के अंदर थर्ड अंपायर ने तीन ऐसे फैसले लिए, जिसपर बवाल मचा है। मैच की लिहाज से देखें तो कहीं ना कहीं इन्हीं 3 फैसलों के कारण मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 164 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरुआत में तो बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी, लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद उसमें ब्रेक लगी और मैच मुंबई इंडियंस के कंट्रोल में आ गया। हालांकि, अंतिम ओवरों में तीन ऐसे मौके आए जब रनआउट की अपील हुई और ऐसा लगा कि बल्लेबाज आउट है, लेकिन थर्ड अंपायर ने उसे नॉट आउट करार दिया।

मुंबई इंडियंस के साथ हुई चीटिंग?

जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब 15 गेंद के भीतर थर्ड अंपायर ने तीन विवादित फैसले दिए। ये तीनों मामला रनआउट का ही था। पहली घटना 18वें ओवर में घटी। क्रीज पर आईं शिखा पांडे ने शॉट खेलकर सिंगल के लिए दौड़ लगाई लेकिन दूसरी छोर पर खड़ी निकी प्रसाद ने उन्हें वापस भेज दिया। फील्डर ने गेंद पकड़कर थ्रो किया और गेंद स्टंप से जा लगी। ऑन फील्ड अंपायर ने इसे थर्ड अंपायर को रेफर किया। रीप्ले में दिखा कि जब स्टंप पर लगी लाइट जली तब शिखा का बल्ला हवा में था, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस फैसले से खुश नहीं दिखी और उन्होंने अंपायर से बातचीत भी की।

दूसरी घटना अगले ओवर में घटी। पांचवीं गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज राधा यादव ने एक शॉट खेला और निकी प्रसाद के साथ तालमेल में कमी दिखी। वो वापस लौटीं लेकिन कीपर ने स्टंप उड़ा दिया। रीप्ले देखकर ऐसा लगा कि राधा यादव आउट हैं लेकिन अंपायर ने इसे भी नॉट आउट करार दिया।

Advertisement

अंतिम गेंद पर ड्रामा

तीसरी घटना सबसे मेन समय पर हुई। आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी। अरुंधति रेड्डी ने कवर की दिशा में हवाई शॉट खेला। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर तेजी से गेंद की तरफ भागी, वो कैच तो नहीं पकड़ सकीं, लेकिन गेंद को कीपर के पास जल्दी से फेंका। स्टंप पर गेंद लगी और फैसला फिर थर्ड अंपायर के पास गया। 2-3 बार रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया और दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। 

इसे भी पढ़ें: जैसा पिता, वैसा बेटा... हार्दिक की तरह बल्ला घुमाते दिखे अगस्त्य, देखते रह गईं नताशा, VIDEO जीत रहा दिल

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड