जीत से पहले ही मैदान में घुसे खिलाड़ी, उखाड़ दिए स्टंप्स! फिर अंपायर ने खदेड़ा, हाई वोल्टेज ड्रामा का VIDEO वायरल
Viral Cricket Video: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में एक गजब का किस्म का देखने को मिला। जीत से पहले ही बिलासपुर बुल्स के खिलाड़ी मैदान में जश्न ममाने लगे और विकेट भी उखाड़ दिए।
- खेल समाचार
- 2 min read

Viral Cricket Video: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 के तीसरे सीजन का खिताब बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को हराकर जीत लिया है। यह फाइनल मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
सीसीपीएल के फाइनल के आखिरी ओवर में जो कुछ हुआ, वो बेहद मजेदार था और अब सोशल मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
जीत से पहले ही उखाड़ दिए स्टंप्स
दरअसल, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर में जब 2 रन चाहिए थे, तब जश्न मनाने के लिए बिलासपुर टीम के सभी खिलाड़ी बॉउंड्री पर खड़े थे। अगली गेंद पर बल्लेबाज ने हवाई फायर किया, जिसके बाद बिलासपुर टीम को लगा की छक्का चला गया, लेकिन बॉउंड्री पर शानदार प्रयास से फील्डर ने छक्के को रोक दिया। इस बीच बिलासपुर बुल्स के प्लेयर्स खुशी में स्टंप तक उखाड़ चुके थे।
अंपायर ने खिलाड़ियों को मैदान से खदेड़ा
बिलासपुर बुल्स खिलाड़ियों को जैसे ही सिर्फ 1 रन ही मिला है, तो मैदान पर आए सभी खिलाड़ी वापस भगाने लगे। इस बीच जीत की खुशी में खिलाड़ियों ने विकेट तक उखाड़ दिए थे। इसके बाद अंपायर ने खिलाड़ियों को मैदान से खदेड़ा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
CCPL फाइनल का लेखा-जोखा
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर बुल्स ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।