BIG BREAKING: पाकिस्तान को करारा झटका, PoK में नहीं होगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर; ICC का आदेश

ICC चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ICC ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए चैंपियंस ट्रॉफी टूर पर बड़ा फैसला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
big blow to pakistan icc cancelled the champions trophy tour in pok
पाकिस्तान को बड़ा झटका | Image: PCB/AP

2025 चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान (Pakistan) को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल ICC ने पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर यानि PoK के किसी भी क्षेत्र में चैंपियंस ट्रॉफी टूर को रद्द कर दिया है। 

ICC ने आदेश जारी करते हुए PCB को चैंपियंस ट्रॉफी का दौरा PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के किसी भी विवादित क्षेत्र में ले जाने से मना कर दिया है। बता दें कि PCB ने कल गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी टूर (Champions Trophy Tour) का ऐलान किया था। 16 नवंबर से ये टूर शुरू होना था, जिसके लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने स्कार्दू, हुंजा और मुजफराबाद जैसी जगहों को भी चुना है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का हिस्सा हैं। 

अब ICC ने PCB की ओर से कल की गई घोषणा पर संज्ञान लिया है और BCCI की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद तुरंत इस मुद्दे पर कार्रवाई की है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 14 नवंबर को एक पोस्ट में लिखा था- 

तैयार हो जाओ पाकिस्तान। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मुर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे सुंदर पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा। 16-24 नवंबर तक ओवल में सरफराज अहमद की ओर से 2017 में उठाई गई ट्रॉफी की एक झलक देखें। 

ICC की दखल के बाद पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों में नाकामयाब हो गया है। दरअसल अब पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी टूर के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ेगा। पाकिस्तान चाहता था कि वो PoK में चैपियंस ट्रॉफी टूर कराए, जिससे माहौल खराब किया जाए। 

Advertisement

पाकिस्तान से छिन सकती है मेजबानी

पाकिस्तान ने PoK में चैंपिंयस ट्रॉफी टूर रखने की नापाक हरकत तब की है, जब BCCI और ICC से उसकी तनातनी चल रही है। BCCI साफ कर चुका है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं भेजेगा। ऐसे में ICC ने PCB को हाइब्रिड मॉडल का ऑप्शन दिया है, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) ढीठों की तरह जिद्द पर अड़ गया है, जिसके चलते अब पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिनने की नौबत आ गई है। जानकारी के मुताबिक अगर पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर राजी नहीं होता है तो ICC किसी दूसरे देश में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) कराएगा। पहले इस लिस्ट में UAE, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका ( South Africa ) का नाम था, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भार (India) भी मेजबानी कर सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड