BCCI का बड़ा फैसला: इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा यह खास तोहफा, फैंस भी हुए खुश
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत की टी20 टीम में हो चुका है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने वैभव के करियर को देखते हुए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने वाले है, क्योंकि उनका चयन आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए हो चुका है। इसके अलावा, श्रीलंका दौरे में और एशियन गेम्स के लिए भी भारत की टी20 टीम में उनका चयन हुआ है।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एक शानदार पहल की है। बोर्ड ने वैभव के माता-पिता का भी इन दौरे में जाने इंतजाम किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की जानकारी दी है। यह वैभव के लिए किसी खास तोहफा से कम नहीं है।
बीसीसीआई ने वैभव के लिए बड़ा फैसला
टीम इंडिया में वैभव का चयन होने के बाद बीसीसीआई सचिव ने कहा कि वैभव पहले अंडर-19, जूनियर या सब-जूनियर टीमों के साथ दौरे पर जाते थे, इसलिए वह उस माहौल में सहज थे। लेकिन अब वो सीनियर खिलाड़ियों के साथ दौरे पर रहेंगे, जो उनके लिए एक नया अनुभव होगा। चूंकि वह अभी केवल 15 साल के हैं, दौरे पर माता-पिता के साथ रहने पर वो सुरक्षित महसूस करेंगे। इसलिए उनके माता-पिता से अपील करेंगे। अगर वह जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी के माता पिता भी जाएंगे साथ
दरअसल, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वैभव के माता-पिता श्रीलंका के अलावा, अगर वह यूके और आयरलैंड भी जाना चाहते हैं, तो उनके लिए इंतजाम किए जाएंगे। आपको बता दें कि वैभव 9 जून से शुरू हो रही ट्राई-सीरीज में भारत-ए की तरफ से श्रीलंका में खेलते हुए नजर आएंगे।'
Advertisement
IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है। वैभव ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक भी निकले। वैभव आईपीएल 2026 से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके वाला इस सीजन सबसे अधिक 72 छक्का लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। वहीं, आईपीएल 2026 में उन्होंने कई अवार्ड्स अपने नाम किए।