राहुल द्रविड़ के बेटे की टीम इंडिया में एंट्री, श्रीलंका के साथ U-19 सीरीज के लिए ये है पूरा स्क्वाड

India U19 Squad: गुरुवार को बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए टीम इंडिया U-19 का एलान कर दिया है। टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे को भी जगह मिली है।

India U19 Squad rahul dravid son Anvay Dravid
श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, द्रविड़ के बेटे की एंट्री | Image: Social Media

India U19 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार, 11 जून को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए टीम इंडिया की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा दोनों ही सीरीज के लिए अलग-अलग 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। 
इस दौरे में टीम इंडिया U-19 श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी उसके बाद टीम 2 मैचों की मल्टी-डे सीरीज भी खेलेगी। वहीं, वनडे सीरीज टीम में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी चुना गया है।

4 जुलाई से सीरीज की शुरुआत

4 जुलाई से इस सीरीज का आगाज होने वाला है, जब पहला वनडे मैच खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम मैच 9 जून को खेला जाएगा। इसके बाद, दोनों टीमों के बीच 13 जुलाई से मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत होगी। मल्टी-डे सीरीज का पहला मैच 13 से 16 जुलाई और दूसरा मैच 20 से 23 जुलाई तक खेला जाएगा। 

IND vs SRI अंडर-19 वनडे सीरीज शेड्यूल

  • पहला वनडे- 04 जुलाई, हम्बनटोटा
  • दूसरा वनडे- 06 जुलाई, हम्बनटोटा
  • तीसरा वनडे- 09 जुलाई, हम्बनटोटा

IND vs SRI अंडर-19 मल्टी-डे मैच सीरीज शेड्यूल

  • पहला मैच- 13 से 16 जुलाई, गाले 
  • दूसरा मैच- 20 से 23 जुलाई, कोलंबो

भारत पुरुष अंडर-19 वनडे टीम  

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (वीसी), यशबर्धन सिंह चौहान (C), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (WK), अन्वय द्रविड़ (WK), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद

भारत पुरुष U19 मल्टी-डे टीम

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (वीसी), यशवर्धन सिंह चौहान (C), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (WK), आर्यन संदेश सकपाल (WK), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।

Advertisement

ये भी पढ़ें: India A Vs Sri Lanka A: वैभव, प्रभसिमरन और तिलक का तूफान; टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिया 350 रनों का लक्ष्य
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड