अपडेटेड 13 March 2026 at 21:50 IST

बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा... रन आउट होते ही PAK क्रिकेटर सलमान आगा गेंदबाज से भिड़े फिर फेंका बैट; VIDEO

Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेशी टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया, जिसके बाद बीच मैदान पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। रन आउट कुछ इस अंदाज में हुए कि दोनों पक्ष के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

Follow : Google News Icon  
bangladesh vs pakistan salman agha
रन आउट होने पर बांग्लादेशी कप्तान से भिड़े सलमान आगा | Image: Social media

Bangladesh vs Pakistan: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार, 13 मार्च को मीरपुर के शेए-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश के चलते मैच को कम ओवर का करना पड़ा, लेकिन यह मैच विवादों से भरा रहा।

दरअसल, इस मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा के रन आउट होने के बाद जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद सलमान और मिराज के बीच बहस हुई, उसके बाद लिटन दास की भी एंट्री हो गई। बीच मैदान में खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

सलमान अली आगा का रनआउट बना तमाशा

दरअसल, पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे। मेहदी हसन मिराज ने चौथी गेंद मोहम्मद रिजवान को की, जिसे बल्लेबाज ने दाईं ओर खेल दिया। गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने जूते से उसे रोक दिया। इस बीच गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद सलमान अली आगा के पैरों के पास ही रुक गई और उस समय आगा क्रीज से बाहर थे। उन्हें लगा कि गेंद डेड हो चुकी है, इसलिए वह झुककर गेंद उठाने लगे, ताकि उसे मेहदी हसन मिराज को वापस दे सकें। लेकिन, मिराज ने गेंद को उठाया और अंडरआर्म थ्रो से स्टम्प्स पर मार दिया। आगा तब क्रीज से बाहर पाए गए और अंपायर ने आउट दे दिया।

गुस्से से दस्ताने और हेलमेट को फेंका

सलमान आगा ने 62 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हो गए। जिस तरीके से सलमान आगा आउट हुए, उसे लेकर सलमान और मेहंदी मिराज के बीच तीखी बहस हुई। वहीं, पवेलियन जाते समय सलमान आगा ने गुस्से से दस्ताने और हेलमेट को फेंक दिया।  

Advertisement

पहले मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार मिली थी

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को पहले मैच में शर्मनाक हार का समाना करना पड़ा था। पहले मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई थी। पहले मैच में बांग्लादेश ने महज 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

ये भी पढ़ें: SRH की मालकिन काव्या मारन अबरार अहमद को खरीदकर घिरीं, सोशल मीडिया पर बवाल, अजय जडेजा की एंट्री
 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 21:33 IST