BAN vs AUS: बांग्लादेश ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया का घमंड चकनाचूर, पहली बार वनडे सीरीज जीत दर्ज कर दुनिया को चौंकाया

Bangladesh Creates History: दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को 5 विकेट से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने सीरीज जीत कर दुनिया को चौंका दिया है।

BAN vs AUS 2ODI Match Result
कंगारुओं का गुरूर चकनाचूर! बांग्लादेश ने पहली बार जीती वनडे सीरीज | Image: Social Media

Bangladesh Creates History: बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को हराकर वो कारनामा कर दिया है, जो इससे पहले क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में कंगारुओं को हराकर बांग्लादेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने DLS के तहत 5 विकेट से जीत हासिल की।

BAN vs AUS दूसरे वनडे का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने  42 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 187 का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले कंगारुओं की शुरुआत एकदम खराब रही और शुरू में ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट बिना खाता खोले यानी जीरो रन पर ही गंवा दिए थे। हालांकि, बाद में मार्नस लाबुशेन 55* रन स्कोर किए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट ने 52 रन बनाए। दूसरे मुकाबले मे ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इस मैच में तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। 

कप्तान ने छक्का लगाकर रचा इतिहास

मुकाबले में कप्तान मेहदी हसन मिराज के बल्ले से निकले गगनचुंबी छक्के के साथ क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया गया। रन चेज के दौरान मैच में बारिश के चलते बांग्लादेश को DLS के तहत 41 ओवर में 192 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश के 35 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। 

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 के शेड्यूल को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू हो सकता है क्रिकेट का 'महाकुंभ'

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड