अपडेटेड 11 February 2026 at 19:16 IST

Australia vs Ireland: ऑस्ट्रेलिया के आगे आयरलैंड ने घुटने टेके, AUS ने 67 रन से जीता मैच, एडम जम्पा ने ढाया कहर

Australia vs Ireland: टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच मैच खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन से मैच को जीत लिया है। इस मैच में एडम जम्पा और नाथन एलिस के आगे आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

Follow : Google News Icon  
Australia vs Ireland 14th Match T20 World Cup 2026
ऑस्ट्रेलिया के आगे आयरलैंड ने घुटने टेके, AUS ने 67 रन से जीता मैच | Image: Social media

Australia vs Ireland: बुधवार, 11 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2006 का 14वां मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 16.5 ओवर में महज 115 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 67 रन से जीत लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा और नाथन एलिस के आगे आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरफ बिखर गए।

नाथन एलिस के आगे आयरिश खिलाड़ी बिखरे

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ओवर में महज 115 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जम्पा के आगे आयरिश खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरफ बिखर गए। जी हां, नाथन एलिस ने 3.5 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 

मार्कस स्टोइनिस ने बनाए ताबड़तोड़ 45 रन

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 45 रन बनाए, उन्होंने 29 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस के अलावा, जोश इंग्लिश और मैट रेनशाव ने 37-37 रन बनाए, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया 182 रन बना पाई।

Advertisement

आयरिश खिलाड़ी जॉर्ज डॉकरेल की पारी गई बेकार

आयरलैंड की तरफ से सबसे अधिक जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के की मदद से 26 गेंदों में 41 रन बनाए। जॉर्ज डॉकरेल के अलावा, सबसे दूसरे सबसे अधिक रन लोरकन टकर ने 27 गेंदों पर 24 रन बनाए। 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 19:12 IST