LIVE BLOG

Australia vs England Live Score: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लिस ने मचाया धमाल

Australia vs England Live Score: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला है। दोनों टीमें जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज करना चाहेगी। आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Follow : Google News Icon  
Australia vs England live score
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड लाइव | Image: AP

Australia vs England Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 351 रनों का पहाड़ खड़ा किया था जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। जोस इंग्लिस के शानदार शतक और अंतिम ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इस विशाल लक्ष्य का पीछा कर इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 


ENG vs AUS Live Score: इंग्लिस का शानदार शतक

ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर जोस इंग्लिस ने शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। लाहौर में ऑस्ट्रेलिया 352 रनों का पीछा कर रही है और जीत के दहलीज पर खड़ी है। 


AUS vs ENG Live Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में खेला जा रहा मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रनों का पहाड़ खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और मैच में पूरी तरह से बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर में 143 रनों की दरकार है। क्रीज पर जोस इंग्लिस और एलेक्स कैरी दमदार अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं और अभी खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का आना बाकी है।


Advertisement

ENG vs AUS Live Score: स्मिथ-हेड लौटे पवेलियन

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 352 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ सस्ते में पवेलियन लौट गए। 


ENG vs AUS Live Score: इंग्लैंड ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के नाम अब चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। इससे पहले 2004 में न्यूजीलैंड ने USA के खिलाफ 347 रन बनाए थे। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रनों की बरसात करते हुए इंग्लैंड ने 351 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर

351/8 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लाहौर, 2025
347/4 न्यूजीलैंड बनाम यूएसए द ओवल, 2004
338/4 पाक बनाम भारत ओवल, 2017
331/7 भारत बनाम एसए कार्डिफ़ 2013
323/8 इंग्लैंड बनाम एसए सेंचुरियन, 2009


Advertisement

ENG vs AUS Live Score: बेन डकेट ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। जो रूट 68 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 32 ओवर में 210 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डकेट का साथ निभाने हैरी ब्रूक आए हैं।


ENG vs AUS Live Score: बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की है। बेन डकेट और जो रूट के बीच 100 रन से अधिक की साझेदारी हो गई है। दोनों जिस अंदाज में खेल रहे हैं, ऐसा लग रहा है इंग्लैंड 350 रन की तरफ देख रहा है। 


AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड को दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन उन्होंने दो जल्दी विकेट खो दिए। ओपनर फिलिप सॉल्ट और जेमी स्मिथ आउट होकर पवेलियन लौट गए। 


AUS vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना क्रिकेट के मैदान पर उनके सबसे पुराने दुश्मन इंग्लैंड से हो रहा है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज मौजूद हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ पर सबकी नजर रहेगी जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और हेजलवुड की कमी खलेगी। तीनों चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं।
 

Published By :
Ritesh Kumar

पब्लिश्ड