अपडेटेड 23 February 2025 at 08:34 IST
Josh Inglis: इंग्लैंड में जन्मे इंग्लिस ने अंग्रेजों के खिलाफ ही खोले धागे, 77 गेंद में शतक जड़ तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड
Champions Trophy 2025: जोश इंग्लिस की इस तूफानी पारी के दम पर न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की बल्कि 20 साल पुराने बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Champions Trophy, Josh Inglis Century: चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार, 22 फरवरी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में कंगारू बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले 77 गेंदों पर शतक जड़ा उसके बाद 86 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए।
जोश इंग्लिस की इस तूफानी पारी के दम पर न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की बल्कि 20 साल पुराने बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 351 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 356 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सहवाग के क्लब में इंग्लिस की एंट्री
जोश इंग्लिस ने 77 गेंदों में अपने क्रिकेट करियर का पहला पहला शतक बनाया। इसी के साथ वे चैंपियंस ट्रॉफी में वीरेंद्र सहवाग के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। सहवाग ने भी 2002 में कोलंबो RPS में इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों में शतक जड़ा था।
इंग्लैंड के लीड्स, वेस्ट यॉर्कशायर में जन्म लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने अपनी ही टीम के खिलाफ जब ऐसी तूफानी पारी खेली तो क्रिकेट फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए। जोश इंग्लिस पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपने डेब्यू मैच के दौरान भी शानदार शतक जड़ा था। उनकी शानदार फॉर्म इस टूर्नामेंट में विरोधी टीम को परेशान कर सकती है।
Advertisement
जोश इंग्लिस ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड
जोश इंग्लिस का ये शतक कई मायनों में खास है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से 20 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 2005 में चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ 81 गेंदों में शतक जड़ा था। जो किसी कंगारू बल्लेबाज द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ लगाए जाने वाला सबसे तेज शतक था। इंग्लिश ने गिलक्रिस्ट का 20 साल पुराना ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। इसी के साथ वे तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे और टेस्ट) में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में उनसे पहले शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर ये कारनामा कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ना सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी में बल्कि सभी आईसीसी इवेंट में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक कोई भी टीम आईसीसी इवेंट में 350 का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इंग्लैंड ने 351 रन जोड़कर कीर्तिमान रचा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने चंद घंटों में इतिहास पलट दिया।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 07:46 IST