बुमराह पर बरसने वाले सैम कोंस्टास को लेकर बड़ा खुलासा, पिता की एक गलती ने बना दिया हीरो
बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपने इंटरनेशनल डेब्यू पर बुमराह खतरनाक गेंदबाज पर बरसने वाले सैम कोंस्टास को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
- खेल समाचार
- 2 min read

AUS v IND BGT: सैम कोंस्टास को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई, जिसके लिए उनके पिता को श्रेय दिया जा सकता है, जिन्होंने बचपन में ट्रेनिंग के दौरान एक छोटी सी गलती कर दी थी।
कोंस्टास ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट में 65 गेंदों पर 60 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी प्रतिभा पर चल रही लोगों की चर्चा को सही साबित कर दिया।
कोंस्टास के रन जुटाने से कहीं ज्यादा नई गेंद से विश्व स्तरीय गेंदबाज बुमराह का सामना करने की उनकी निडरता ने विशेषज्ञों को उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया। कोंस्टास के भाई बिली पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता की गलती ने उनके छोटे भाई को कम उम्र से ही तेज गेंदबाजी से निपटने में मदद की।
बिली ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बताया-
Advertisement
हम बच्चे थे और पहली बार जब पिताजी हमें बॉलिंग मशीन के पास ले गए तो उन्होंने इसे 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर रख दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि ये 90 किलोमीटर है। पिताजी ने मशीन शुरू की और उसने गेंद पर सीधे शॉट मार दिया। मुझे लगता है कि 5 या 6 साल की उम्र से ये हमेशा उसका सपना रहा है। ये पूरे परिवार के लिए एक सपने के सच होने जैसा है और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।
कोंस्टास के भाई बिली ने कहा-
मैं पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हूं। मैंने भाई से पूछा कि कल तुम कितने रन बनाओगे? तो उसने मुझसे कहा ‘चिंता मत करो, मैं कुछ रन बनाऊंगा’। वो बहुत शांत लग रहा था।
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन कोंस्टास जहां मैदान पर सहज लग रहे थे, वहीं उनका परिवार बहुत नर्वस था।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)