अश्विन ने की द्रविड़ और गंभीर में तुलना, बतौर हेड कोच दोनों की कार्यशैली को लेकर कही बड़ी बात
भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) ने भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gambhir) और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Dravid) के बीच तुलना की है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे उम्रदराज सदस्य रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin ) का मानना है कि गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir ) अपने पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की तुलना में अधिक सहज हैं, जिनकी कार्यशैली ‘बहुत अनुशासित’ थी।
द्रविड़ (Dravid) नवंबर 2021 से भारतीय टीम के कोच थे। वो जुलाई 2024 में भारतीय टीम से अलग हुए। उनकी मौजूदगी में टीम ने T20 विश्व कप जीता। अश्विन (Ashwin) ने गंभीर (Gambhir) और उनके पूर्ववर्ती कोच के बीच अंतर की ओर इशारा करते हुए कहा कि गंभीर (Gambhir) शांत प्रवृत्ति के हैं और उनका रवैया ड्रेसिंग रूम में जीवंत माहौल बनाए रखने में मदद करता है।
अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा-
मुझे लगता है कि वह (गंभीर) बहुत शांतचित्त हैं। मैं उसे ‘रिलैक्स्ड रैंचो (सहज और शांत)’ कहना चाहता हूं। उनकी मौजूदगी में कोई दबाव नहीं होता है। सुबह में टीम की बैठक को लेकर भी वह काफी सहज रहते हैं। वह आपसे पूछते हैं कि क्या आप सुबह बैठक में आयेंगे, कृपया आइए।
अश्विन ने कहा कि गंभीर (Gambhir) की तुलना में द्रविड़ (Dravid) का दृष्टिकोण अधिक सख्त और व्यवस्थित था। उन्होंने खुलासा किया-
Advertisement
राहुल भाई चीजों को काफी व्यवस्थित रखना चाहते थे। वो चाहते थे कि किसी बोतल को भी एक विशेष समय पर एक विशेष स्थान पर रखा जाना चाहिए। वो इस मामले में बहुत ही अनुशासित थे। गंभीर से वो ऐसी चीजों की उम्मीद नहीं करते हैं। वो ज्यादा कड़ाई करना पसंद नहीं करते हैं। वो सब का ख्याल रखते है और मुझे लगता है कि टीम के सभी खिलाड़ी उन्हें पसंद करेंगे।’
ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की
अश्विन ने कार दुर्घटना की गंभीर चोट से उबर कर टेस्ट टीम में वापसी करने वाले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी तारीफ की। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाकर अपनी वापसी को यादगार बनाया। अश्विन ने महसूस किया कि इस युवा खिलाड़ी का जन्म क्रिकेट के लिए हुआ है और अक्सर उनकी क्षमताओं को कम करके आंका जाता है।
Advertisement
अश्विन ने कहा-
पंत बहुत अच्छा खेले। जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैंने रोहित से 10 बार कहा, वो बहुत अच्छा खेलता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो कैसे आउट हो जाता है। वो हर तरीके से क्रिकेट के लिए पैदा हुआ है और एक मजबूत व्यक्ति है। जब वो गेंद पर प्रहार करता है तो गेंद काफी दूर तक जाती है। उसके पास एक हाथ से बड़े शॉट खेलने की क्षमता है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)