अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट की 200+ पोस्ट, 15 करोड़ व्यूज वाली विराट कोहली की रील भी हटाई; पंजाब के बाहर होने से झटका या फिर...
भारतीय तेज गेंदबाज और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसमें विराट कोहली वाली रील भी शामिल हैं। अर्शदीप के इस कदम को फैंस कई चीजों से जोड़कर देख रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

भारतीय टीम और आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 200 से अधिक पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सिंह ने सिर्फ अपनी रील ही नहीं हटाई, साथ-साथ उन्होंने विराट कोहली के साथ वाली रील को भी डिलीट कर दी है। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर भी बदल ली है। करीब 200 से अधिक पोस्ट डिलीट करने के बाद अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल पोस्ट की संख्या घटकर सिर्फ 44 रह गई है। अर्शदीप के इस कदम को फैंस कई चीजों से जोड़कर देख रहे हैं।
अब इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 44 पोस्ट
इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो और रील डिलीट करने बाद फिलहाल, उनके अकाउंट पर ज्यादातर फैमिली फोटो, क्रिकेट उपलब्धियों और ब्रांड प्रमोशन से जुड़ी पोस्ट ही नजर आ रही हैं। वहीं, उनके इंस्टा बायो में अब भी PBKS लिखा हुआ है।
15 करोड़ व्यूज वाली विराट कोहली की रील हटाई
अर्शदीप सिंह ने जिन 200 से अधिक पोस्ट को डिलीट किया है, उसमें से एक विराट कोहली के साथ वाली रील को भी डिलीट कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिंह ने विराट कोहली वाली जिस रील को डिलीट किया, उसे करीब 15 करोड़ व्यूज मिले थे।
प्रोफाइल पिक्चर भी बदली
अर्शदीप सिंह ने विराट के साथ वाला वीडियो तो डिलीट किया ही, साथ में अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर बदल डाली। सोशल मीडिया क्लीनअप की वजह उन्होंने अब तक नहीं बताई है, लेकिन फैन्स के बीच इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
Advertisement
अर्शदीप के लिए खास नहीं रहा IPL 2026
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा। अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 में 14 मैच में सिर्फ 14 विकेट लिए। वहीं, आईपीएल 2025 में अर्शदीप ने 17 मैचों में 21 विकेट लिए थे। उनकी इस सीजन टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई।
अर्शदीप सिंह द्वारा पोस्ट डिलीट करने के बाद फैन्स के बीच इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कई लोग आईपीएल में प्लेऑफ से बाहर होने का कारण बता रहे हैं, तो कई लोग मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले तिलक वर्मा पर रेसिस्ट कमेंट वाले वीडियो से जोकदार देख रहे हैं।