कोहली की गोद में मस्ती कर रहे अकाय-वामिका, पति विराट के जन्मदिन पर अनुष्का ने शेयर किया अनदेखा PHOTO

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस झूम उठे हैं।

Follow : Google News Icon  
Anushka Sharma share unseen photo on Virat Kohli Birthday
कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का का पोस्ट | Image: INSTAGRAM

Anushka Sharma share unseen photo on Virat Kohli Birthday: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ( Virat Kohli ) के फैंस आज खुशी से झूम रहे हैं। दरअसल आज कोहली (Kohli) का जन्मदिन है और इस खास मौके पर कोहली (Kohli) को दुनियाभर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

फैंस तो फैंस दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से कोहली (Kohli) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। हर कोई अपने-अपने अंदाज में कोहली (Kohli) को बर्थडे विश कर रहा है। इस कड़ी में अब विराट कोहली ( Virat Kohli ) की पत्नी और मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Virat Kohli) ने पति विराट (Virat) के जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जो शायद आज से पहले किसी ने नहीं देखी होगी। 

आपने आज तक कोहली (Kohli) को मैदान पर मस्ती करते देखा होगा। कोहली (Kohli) के अपने टीममेट्स के साथ मजे लेने के कई फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें कोहली (Kohli) अपने दोनों बच्चों अकाय (Akaay) और वामिका (Vamika) के साथ नजर आ रहे हैं और मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। कोहली (Kohli) ने अपने दोनों बच्चों को गोद में उठा रखा है। कोहली (Kohli) ने बेटे अकाय (Akaay) को दाएं तो वहीं बेटी वामिका (Vamika) को बाएं हाथ में पकड़ा हुआ है। फोटो में हालांकि अनुष्का (Anushka) ने दोनों बच्चों के चेहरे छुपाए हुए हैं।

वामिका पापा विराट कोहली (Virat Kohli) की गोद में शरारत करती नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के इस पोस्ट को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि ये पहली बार है कि कोहली (Kohli) की अपने दोनों बच्चों के साथ ऐसी तस्वीर सामने आई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई फैंस ने लिखा कि इस झलक का न जाने कब से इंतजार था। 

Advertisement

अनुष्का ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

रन मशीन और चेज मास्टर के नाम से मशूहर भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli)  आज 5 नवंबर को 36 साल के हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बर्थडे पर दुनियाभर के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, मोहम्मद शमी और तमाम स्टार खिलाड़ियों ने कोहली को बर्थडे विश किया है, लेकिन पत्नी अनुष्का ने कोहली (Kohli) को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अनुष्का (Anushka) ने पहली बार कोहली (Kohli) और अकाय (Akaay) की एक साथ तस्वीर खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'पता नहीं जाऊंगा या...', NZ से क्लीन स्वीप के बाद रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर ये क्या कह दिया

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड