अपडेटेड 4 September 2024 at 21:36 IST

लेडी डॉन लुक में अनुष्का पहुंची मुंबई, फैंस का सवाल- विराट कहां? कपल के बीच कुछ गड़बड़ तो नहीं...

7 महीने बाद जब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत लौंटी तो एयरपोर्ट पर लेडी डॉन लुक में दिखीं। अनुष्का के साथ न उनके पति विराट कोहली थे और न ही उनके बच्चे।

Follow : Google News Icon  
Anushka Sharma
Anushka Sharma landed in Mumbai on September 4 | Image: ANI

Anushka Sharma Return Mumbai: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पिछले 7-8 महीनों से भारत छोड़ लंदन में रह रहे थे। विराट के दूसरे बच्चे यानी अकाय का जन्म भी लंदन में ही हुआ। इससे पहले विराट की बेटी वामिका का जन्म भी लंदन में ही हुआ था।

7 महीने बाद जब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारत लौंटी तो एयरपोर्ट पर वे लेडी डॉन के लुक में दिखाई दीं। लेकिन इससे भी ज्यादा जो बात फैंस को परेशान कर रही है वो ये है कि लंदन से मुंबई वापसी पर अनुष्का अकेले एयरपोर्ट पर दिखीं। अनुष्का के साथ न उनके पति विराट कोहली थे और न ही उनके बच्चे।

एयरपोर्ट पर अकेले दिखीं अनुष्का शर्मा, बिना विराट कोहली के 

अनुष्का को अकेले एयरपोर्ट पर देख फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ फैंस ने अनुष्का की वायरल तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा कि किंग कोहली कहां हैं और क्या आप दोनों के बीच सब ठीक है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, कुछ दिनों से ये कपल (विराट और अनुष्का) अलग-अलग ट्रैवेल कर रहा है। मुझे लग रहा है इस कपल के बीच कुछ गड़बड़ है। आने वाले समय में इस कपल का भी तलाक हो सकता है।

विराट-अनुष्का के दोनों बच्चे लंदन में हुए 

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इनकी शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे। अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया था। इसके बाद ये कपल दूसरी बार साल 2024 में 15 फरवरी को एक बेटे अकाय के माता-पिता बनें।

Advertisement

लंदन में छुट्टियां इंजॉय कर रहा था कपल 

अकाय के जन्म के पहले से विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा लंदन में रह रहे हैं। इस दौरान कई बार ये कपल लंदन में भजन सुनते हुए, सड़कों पर शॉपिंग के बाद वॉक करते दिखे। अब जब अनुष्का सात महीने बाद भारत लौंटी है तो सोशल मीडिया पर फैंस मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखेंगे विराट कोहली 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे। विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते दिखे थे। जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Babar Azam ने डूबो दी पाकिस्तान की लुटिया, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने खोला काला चिट्ठा-वो बहुत जिद्दी... | Republic Bharat

(Related Keywords- Anushka Sharma, Anushka return to India , Anushka , Virat Kohli, Anushka Virat Divorce, Virat Kohli, Virat, अनुष्का शर्मा, अनुष्का, विराट कोहली , अनुष्का-विराट तलाक )

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 4 September 2024 at 21:36 IST