अपडेटेड 14 September 2024 at 19:24 IST

Duleep Trophy: हरियाणा के छोरे अंशुल कंबोज ने उगली आग तो... रिंकू-सरफराज-मुशीर सब गए पानी भरने

इंडिया-बी और इंडिया-सी टीम के बीच तीसरे दिन का मैच शुरु हुआ और इंडिया-सी की ओर से जितने भी विकेट गिरे वो अंबुज कंबोज की झोली में गिरे। उन्होंने पांच विकेट झटके।

Follow : Google News Icon  
Anshul Kamboj
Anshul Kamboj | Image: X

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी और इंडिया बी टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हरियाणा के छोरे ने अपनी गेंद से ऐसी आग उगली जिसके आगे बड़े धुरंधर फेल नजर आए। जी हां हम बात कर रहे हैं इंडिया सी टीम की ओर से घातक गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) की।

इंडिया-बी और इंडिया-सी टीम के बीच तीसरे दिन का मैच शुरु हुआ और इंडिया-सी की ओर से जितने भी विकेट गिरे वो अंबुज कंबोज की झोली में गिरे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने पहली बार पांच विकेट हॉल का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अंशुल कंबोज के सामने सब हुए फुस्स 

23 साल के अंशुल कंबोज ने दलीप ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी का ऐसा शानदार नमूना पेश किया जिसके आगे बड़े-बड़े क्रिकेट सूरमा जैसे सरफराज खान, मुशीर खान और रिंकू सिंह पानी भरते नजर आए। अंशुल ने खेल के तीसरे दिन एक के बद एक पांच विकेट झटके। उन्होंने मुशीर खान, सरफराज खान, रिंकू सिंह, नीतीश रेड्डी और नारायण जगदीशन सहित सभी टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया। अंशुल की सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार के आगे ये सभी बल्लेबाज मात खा गए।

टॉप बल्लेबाज बनें अंशुल का शिकार

अंशुल कंबोज ने 123 रन के स्कोर पर इंडिया बी की पहली पार्टनरशिप को तोड़ा और एस जगदीसन को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद 129 रन पर अंशुल ने मुशीर खान का विकेट झटका और खेल में अपनी पकड़ मजबूत की। मुशीर खान 15 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बना पाए थे। सरफराज खान 16 रन बनाकर अंशुल का शिकार बनें। इंडिया बी की ओर से चौथा विकेट गिरा रिंक सिंह का, जो 4 रन बनाकर मिड-ऑफ पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट हो गए। अंशुल का पांचवां विकेट नीतीश रेड्डी रहे जो क्लीन बोल्ड हुए।

Advertisement

अंशुल ने झटके पांच विकेट

इस पिच पर अंशुल के साथी गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखे तो वहीं अंशुल ने इस पिच पर पांच विकेट हॉल लेकर अपने करियर की बड़ी उपलब्धि हासिल की। अंशुल ने विरोधी टीम के किसी खिलाड़ी को इस पि पर ज्यादा देर टिकने का समय ही नहीं दिया।

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं अंबुज  

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले 23 साल के अंशुल ने 14 मैच खेले और 38.14 की औसत से 27 विकेट चटकाए हैं। अंशुल ने 2022 में त्रिपुरा के खिलाफ हरियाणा के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए डेब्यू किया और स्टार भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का विकेट चटकाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'खुद को कोहली समझने लगे हैं अय्यर', पूर्व खिलाड़ी ने लगाई क्लास, कहा- दलीप ट्रॉफी के लायक भी नहीं | Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 September 2024 at 19:24 IST