Anaya Bangar: चलने में दिक्कत, चक्कर और... लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर को ये क्या हुआ? इस हाल में देख फैंस को हुई टेंशन- VIDEO
Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर हॉस्पिटल के कमरे में नजर आ रही हैं, जहां चार दिन बाद पहली बार स्टाफ की मदद से बिस्तर से उठकर चलती हुई दिखाई दीं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर की जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सर्जरी के बाद का उनका एक्सपीरियंस नजर आ रहा है। वीडियो में उनका दर्द जरूर दिख रहा है, लेकिन लड़का से लड़की बनने का मुश्किल भरा सफर तय करने का सुकून और संतोष भी साफ झलक रहा है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो हॉस्पिटल के कमरे में नजर आ रही हैं, जहां चार दिन बाद पहली बार स्टाफ की मदद से बिस्तर से उठकर चलती हुई दिखाई दीं।
सर्जरी के बाद तकलीफ में अनाया
चलते-फिरते समय जब उनसे पूछा जाता है कि उन्हें कोई तकलीफ तो नहीं हो रही, तो वो बताती हैं कि वो एकदम ठीक महसूस कर रही हैं और उन्हें चक्कर भी नहीं आ रहे। थोड़ी देर चलने के बाद उन्हें वापस बिस्तर पर लिटा दिया जाता है।
एक्सपीरियंस शेयर कर क्या बोलीं?
वीडियो के अंत में उनके चेहरे पर झलकती खुशी ये साफ दिखाती है कि वो अपने इस नए सफर को लेकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनाया ने कैप्शन में लिखा, 'पिछले 4 दिनों तक बेड रेस्ट पर रहने के बाद, आखिरकार अब मैं चल पा रही हूं। थोड़ा चक्कर और बेचैनी महसूस हुई... लेकिन इस बात की खुशी है कि सर्जरी सक्सेसफुल रही।'
Advertisement
बैंकॉक में हुई सर्जरी
जान लें कि तमाम चुनौतियों के बाद अनाया की वैजिनोप्लास्टी सर्जरी पूरी हो गई है। अब वो पूरी तरह से लड़का से लड़की बन गई हैं। उनकी सर्जरी बैंकॉक में हुई है। बीते काफी दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी, जहां उनकी सर्जरी चल रही थी।
कौन हैं लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर?
अनाया बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं। इससे पहले उनकी पहचान आर्यन बांगर के तौर पर थी, जो कि एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर था। बतौर आर्यन बांगर वह अंडर एज क्रिकेट टूर्नामेंट में सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेटरों के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने अपना जेंडर बदलने के साथ-साथ अपना नाम भी बदलकर अनाया रख लिया।अब सर्जरी के बाद उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी और लड़की के रूप में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी।