अपडेटेड 9 May 2025 at 06:04 IST
आंख के बदले आंख... पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई से अंबाती रायुडू को दिक्कत? तनाव के बीच किया ऐसा पोस्ट, मचा बवाल
Ambati Rayudu: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसपर हंगामा मच गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Ambati Rayudu On India-Pakistan War: भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। 7 मई को पाक और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कई ठिकानों को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया। इसके बाद गुरुवार को बौखलाहट में आकर पाकिस्तान ने भारत के 15 अलग-अलग शहरों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश कि लेकिन Indian Defence System ने पाकिस्तान के मिसाइलों को हवा में ही बर्बाद कर दिया।
भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय सेना पाकिस्तान के हर अटैक का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। संकट की इस घड़ी में पूरा देश भारत सरकार और सेना के साथ है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई।
अंबाती रायुडू के पोस्ट पर बवाल?
पाकिस्तानी हमले को नाकाम करने के बाद भारत ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया। लाहौर, सियालकोट, इस्लामाबाद समेत कई शहरों पर भारत ने मिसाइल दागने शुरू कर दिए। इसी बीच गुरुवार को रात 10:23 बजे पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने एक पोस्ट किया जो तेजी से वायरल भी हुआ और फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे।
अंबाती रायुडू ने अपने X अकाउंट पर लिखा- ''An eye for an eye makes the world blind (आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है)।''
Advertisement
अंबाती रायुडू का ये पोस्ट उस वक्त आया जब भारत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर हमले कर रहा था। उनका ये पोस्ट भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई। किसी ने शर्मनाक तो किसी ने गद्दार कहा। वहीं कुछ यूजर ने इस पोस्ट को जल्दी से डिलीट करने की नसीहत भी दी।
अंबाती रायुडू ने सफाई में क्या कहा?
पोस्ट पर बवाल मचने के बाद अंबाती रायुडू ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए एक और पोस्ट किया और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन फैंस कमेंट बॉक्स में उन्हें खरी-खोटी सुनाते रहे। रायुडू ने सफाई देते हुए लिखा- आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।” ये याद रखें — यह कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन मानवता की दृष्टि कभी नहीं खोनी चाहिए। हम अपने देश से बेइंतहा प्यार कर सकते हैं और फिर भी अपने दिलों में करुणा रख सकते हैं। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकते हैं।
Advertisement
लोगों का गुस्सा कम करने के लिए अंबाती रायुडू ने एक और पोस्ट किया और लिखा, ‘’ऐसे क्षणों में, हम डर से नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प के साथ एकजुट होकर खड़े होते हैं। मैं अपनी भारतीय सेना के प्रति बहुत आभारी हूँ, जो असली नायक हैं, जो बेजोड़ साहस, अनुशासन और निस्वार्थता के साथ एक राष्ट्र का भार उठाते हैं। आपके बलिदानों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। आपकी बहादुरी ही तिरंगे को ऊंचा रखती है और हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखती है। आपकी ताकत हमेशा हमें सुरक्षा की ओर ले जाए और आपकी सेवा एक और अधिक शांतिपूर्ण कल का मार्ग प्रशस्त करती रहे। जय हिंद।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 9 May 2025 at 06:04 IST