अपडेटेड 14 February 2024 at 16:32 IST
तलाक के बाद थोड़ा संभलते ही सानिया मिर्जा ने मलिक पर साधा निशाना, एक पोस्ट से किया 'पानी-पानी'
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद से शोएब मलिक पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sania Morza Divorce with Shoaib Malik: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हाल फिलहाल में सुर्खियों का विषय बनी हुईं है। सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का कुछ महीने पहले तलाक हो गया जिसके बाद से शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह कर लिया।
तलाक के बाद से सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साधा निशाना
सानिया ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि वह इस मुश्किल समय से कैसे डील कर रही हैं। वह सब्र बनाए हुए हैं और खुद को शांत रखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी लिखा कि जो कुछ हो रहा है, वो सब अल्लाह का प्लान है।
सानिया मिर्जा ने बताया- क्या होता है सब्र?
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा हर हाल में सब्र रखना चाहिए। पोस्ट में बताया गया है कि ‘सब्र क्या होता है। दिल में चाहे कितना भी दुख हो पह चेहरे पर मुस्कान होना सब्र है। सब्र वो होता है जब आपके आंखों से आंसू निकले और लोगों के देखने से पहले आप उसे पोछ लें। सब्र वो होता है जब आप उन लोगों को माफ कर दें जिन्होंने आपके साथ गलत किया है। सब्र वो होता है जब आपको अल्लाह पर पूरा ईमान हो कि सब ठीक हो जाएगा। अल्लाह के प्लान पर ही भरोसा करना सब्र होता है’।
Advertisement
शोएब मलिक से अलग हुईं सानिया
साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी की थी। लगभग 14 साल बाद इन दोनों का यह रिश्ता अब टूट गया है। आपको बता दें कि साल 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने निकाह किया था। सानिया शोएब की दूसरी बीवी हैं। इससे पहले शोएब मलिक ने आयशा सिद्दकी नाम की महिला से शादी की थी।
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik से तलाक के बाद Sania Mirza ने बताया सब्र क्या है, बोलीं- जिन्होंने आपका दिल दुखाया… - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 16:19 IST