'खत्म हो गया..' भारत से ऐसी पड़ी मार कि मोहम्मद रिजवान ने टेके घुटने, 5 दिन में खत्म हुआ पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी का खेल!
India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हार के बाद पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टेके घुटने, कहा- सब खत्म हो गया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अभी शुरु हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ और शुरुआती 5 दिनों में ही पाकिस्तान को 2 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को पहले न्यूजीलैंड ने धोया उसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मोहम्मद रिजवान की टीम के दांत खट्टे कर दिए।
जब पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड से हारे थे तो उन्हें इतना दुख नहीं हुआ था जितना भारत से हारकर हुआ है। इसकी झलक उनके चेहरे पर भी देखने को मिली। डिफेंडिंग चैंपियन रह चुकी पाकिस्तान टीम का चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग पत्ता कट ही चुका है। ऐसे में क्या बोले मोहम्मद रिजवान? आइए जानते हैं-
हार के बाद भी मोहम्मद रिजवान ने टेके घुटने
भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जहां उन्होंने कहा कि,
Advertisement
"फिलहाल तो यही कह सकते हैं कि खत्म हो गया। सच यही है। अब अगले मैच में देखेंगे बांग्लादेश क्या करती है न्यूजीलैंड के साथ। फिर न्यूजीलैंड और इंडिया के मैच का क्या होता है। ये एक लंबा सफर है। हां उम्मीद है अल्लाह से कि हम सेमीफाइनल खेले। क्योंकि अब चैंपियंस ट्रॉफी में हमारा सफर दूसरी टीमों पर निर्भर करेगा।"
रिजवान ने आगे कहा कि, "एक कप्तान के तौर पर मुझे दूसरे टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पसंद नहीं है। अगर आप में थप्पड़ है, अगर आप अपने तरीके से जीत सकते हैं तो वो करके दिखाएं। नहीं तो फिर किसी और के आसरे पर बैठना। मुझे इन चीजों की परवाह नहीं है, चाहें हम टूर्नामेंट से बाहर ही क्यों न हो जाएं। हां भारत और न्यूजीलैंड ने हमें हराया है, हम इसको मानते हैं। वो तगड़े खेले, हम बुरा खेले। इसके लिए हम दूसरे के सहारे नहीं रह सकते। अल्लाह ने चांस बना दिया तो अच्छा।"
चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल किसी चमत्कार से कम नहीं पाकिस्तान के लिए
आपको बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में से 2 मैच गंवा चुका है। ऐसे में पाकिस्तान की सेमीफाइनल से बाहर होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन अभी भी पाकिस्तान इस रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुआ है। पर पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलना ये कोई बड़ा चमत्कार ही होगा।
Advertisement
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान का अगला मुकाबला कब?
आपको बता दें भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 49.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा और टीम इंडिया को 42.3 ओवर में जीत दिला दी। भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। अब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ है तो वहीं पाकिस्तान का अगला मैच 27 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ है।