IND vs AFG 3rd T20: 6,6,4,6,6.... अभिषेक शर्मा का 'तांडव', ठोकी तूफानी फिफ्टी, टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत

Ind vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाली।

Afghanistan vs India 3rd T20 Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा का 'तांडव', तूफानी फिफ्टी ठोकी, भारत की धमाकेदार शुरुआत | Image: bcci

IND vs AFG 3rd T20: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दी है। खासकर, अभिषेक शर्मा ने छक्के-चौके की बारिश कर दी है। अभिषेक ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाली। इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। 

16 गेंदों में अभिषेक ने लगाई फिफ्टी

अफगान के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ छक्के और चौके की बारिश कर दी। इसी के साथ अभिषेक ने अपने करियर का 13वां टी20 अर्धशतक लगाया।

6,6,4,6,6.... अभिषेक शर्मा का 'तांडव'

फिफ्टी लगाने के दौरान अभिषेक शर्मा ने 5वें ओवर में छक्के-चौके की बारिश कर दी। उन्होंने पहली गेंद पर और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर छक्का, 5वीं गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर फिर छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें: IND vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री तो रोहित-कोहली उड़ाएंगे छक्के-चौके, ये है स्क्वॉड
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड