अपडेटेड 24 September 2025 at 22:27 IST

सूर्यकुमार यादव से हुई गलती... 'सजा' अभिषेक शर्मा ने भुगती, बीच मैदान हो गया कांड; जानें पूरा मामला

India vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में बल्ले से तबाही मचा रहे अभिषेक शर्मा के साथ बीच मैदान पर कांड हो गया। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में वो शानदार अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन तभी अफरातफरी मची और वो 75 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।

Follow : Google News Icon  
abhishek sharma run out fans blames suryakumar yadav as well deserved century miss India vs Bangladesh
अभिषेक शर्मा के साथ हो गया कांड! सूर्या की गलती? | Image: Screengrabs/BCCI

India vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में बल्ले से तबाही मचा रहे अभिषेक शर्मा के साथ बीच मैदान पर कांड हो गया। बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में वो शानदार अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन तभी अफरातफरी मची और वो 75 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 168 रन बनाए। हालांकि, जब अभिषेक क्रीज पर थे तो ऐसा लग रहा था कि ये आंकड़ा 200 के पार जा सकता है।

एशिया कप 2025 के 16वें मैच में भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। चोट की वजह से लिटन दास ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और बांग्लादेश की कमान जेकर अली संभाल रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने रनों की बरसात की और 6 ओवर में टीम का स्कोर 72 रन तक पहुंचा दिया।

अभिषेक शर्मा के साथ हो गया कांड!

शुभमन गिल पावरप्ले के ठीक बाद आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने पिटाई जारी रखी। उन्होंने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक ठोका और ऐसा लगा कि वो इस टूर्नामेंट के पहले शतकवीर बन जाएंगे। लेकिन, 75 के स्कोर पर बिना गलती किए उन्हें आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।सोशल मीडिया पर ज्यादातर फैंस इसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को दोषी ठहरा रहे हैं।

सूर्या की गलती से आउट हुए अभिषेक?

ये घटना भारत की बैटिंग पारी के 12वें ओवर में हुई। सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे और उन्होंने पॉइंट की दिशा में तेज तर्रार शॉट खेला। उन्होंने रन के लिए कॉल किया और अभिषेक शर्मा कप्तान की बात सुनकर भाग पड़े। पॉइंट की दिशा में रिशाद हुसैन ने शानदार फील्डिंग की और गेंद को रोक लिया। इसके बाद सूर्या ने रन लेने से मना कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अभिषेक शर्मा आधी पिच पर थे, उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन फील्डर ने डायरेक्ट थ्रो किया और अभिषेक शर्मा रन आउट हो गए।

Advertisement

अभिषेक शर्मा के रन आउट पर फैंस सूर्यकुमार यादव को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि गलती सूर्या की थी और सजा अभिषेक शर्मा को मिली। बता दें कि अभिषेक के आउट होने के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने निराश किया। 10 ओवर में भारत का स्कोर 96 रन था, लेकिन अगले 10 ओवरों में सिर्फ 72 रन बने। सूर्यकुमार यादव खुद भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और 11 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने फिर उड़ाया गर्दा, 25 गेंद पर ठोका अर्धशतक तो स्टेडियम में बहन ने जो किया वो VIRAL है

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 September 2025 at 22:27 IST