IND vs ENG T20: 4 छक्के, 6 चौके 59 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ये कारनामा कर विश्व के पहले खिलाड़ी बने, बड़े-बड़े दिग्गज पीछे

Abhishek Sharma: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस मैच में उन्होंने 4 छक्का लगाते ही छक्कों का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान को भी पीछे छोड़ दिया है।

Abhishek Sharma Fastest Batter Complete 100 Sixes
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ये कारनामा कर विश्व के पहले खिलाड़ी बने, बड़े-बड़े दिग्गज पीछे | Image: BCCI

Abhishek Sharma:  भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 4 छक्का लगाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस ममामे में वेस्टइंडीज के एविन लुईस और न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी फिन एलन जैसे कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए।

सबसे कम गेंदों में 100 छक्के का आंकड़ा छुआ

इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में अभिषेक शर्मा ने महज 785 गेंदों में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करके एक नया इतिहास रच दिया है। अभिषेक के इस मामले में टीम इंडिया की टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है। अब वो दुनिया के पहले और टीम इंडिया के भी पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाए हैं।

एविन लुईस दूसरे पायदान पर

अभिषेक शर्मा ने के बाद वेस्टइंडीज के एविन लुईस दूसरे पायदान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 789 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे। वहीं, तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी फिन एलन मौजूद हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 871 गेंदों में सबसे तेज 100 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज टी20 में

  • अभिषेक शर्मा- 785 गेंद 
  • एविन लुईस- 789 गेंद 
  • फिन एलन- 871 गेंद 
  • टिम डेविड- 931 गेंद 
  • कॉलिन मुनरो- 963 गेंद 
  • सूर्यकुमार यादव- 1007 गेंद

इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी

भारत बनाम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 20 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। हालांकि, वो अंत में 59 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान अभिषेक ने अपनी पारी में 4 छक्के और 6 चौके लगाए।

ये भी पढ़ें: 'एक भीड़ आई और मेरे घर की खिड़कियों से कर दिया अंडों-पत्थर से हमला, ये देखिए चोट के निशान...', भावुक होकर महुआ मोइत्रा ने शेयर किया VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड