अपडेटेड 21 January 2026 at 22:11 IST

IND vs NZ 1st T20: अभिषेक शर्मा बनें 'गुरु मार चेला', युवराज सिंह को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को खूब धोया

IND vs NZ 1st T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इस मैच में 84 रन की पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
abhishek sharma broke yuvraj singh record of most sixes in t20 match ind vs nz
अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड | Image: X/BCCI

IND vs NZ 1st T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ईशान किशन और संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए, लेकिन एक तरफ से अभिषेक शर्मा ने तबातोड़ अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 22 गेंदों में तबातोड़ अर्धशतक लगाया। फिफ्टी रन की पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए। अभिषेक ने इस मैच में 35 गेंदों में कुल 84 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच अभिषेक शर्मा ने छक्कों के मामले में अपने गुरु युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने युवराज के सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

33 पारियों में 81 छक्के

भारत बनाम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 8 लंबे-लंबे छक्के लगाए। छक्के के मामले में अब अभिषेक ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवराज ने 51 पारियों में 74 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे थे। वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 33 टी20 इंटरनेशनल पारियों में यह आंकड़ा पार कर दिया है। अभिषेक शर्मा सिर्फ 33 पारियों में 81 छक्के लगा चुके हैं। यानी 18 पारी पहले ही अभिषेक ने अपने गुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

35 गेंदों में 84 रन की तबातोड़ पारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तबातोड़ 84 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। अभिषेक ने 84 रन 240 की स्ट्राइक रेट से बनाए। आपको बता दें कि छक्के के मामले में सबसे टॉप पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक पर होंगी नजरें

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हो रही टी20 सीरीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेहद अहम है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम पर फैंस की नजर रहेगी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक नजरें अभिषेक शर्मा पर भी होगी। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 फरवरी 7 से शुरू होने वाला है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की निकल गई हेकड़ी, BCB की मांग 14-2 से खारिज, ICC ने कहा, ‘भारत में खेलिए, नहीं तो T20 वर्ल्ड कप 2026 से छुट्टी’

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 January 2026 at 21:47 IST