पिता के कारण बेटे को मिली सजा? अभिमन्यु ईश्वरन को क्यों किया गया नजरअंदाज? दिग्गज ने खोल दिया बड़ा राज
Abhimanyu Easwaran: 1983 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने अभिमन्यु ईश्वरन को नजरअंदाज किए जाने के पीछे की जो वजह बताई है, उसके बारे में जानकर बवाल मचना तय है। श्रीकांत की माने तो पिता के बयान की सजा बेटे को मिली है। आइए जानते हैं, आखिर पूरा मामला क्या है।
- खेल समाचार
- 2 min read

एशिया कप 2025 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की। टीम में अभिमन्यु ईश्वरन का नाम गायब होने से फैंस को झटका लगा। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट शृंखला में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन पांचों मैच में वो बेंच पर बैठे रहे। अब उन्हें बिना मौका दिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
1983 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने अभिमन्यु ईश्वरन को नजरअंदाज किए जाने के पीछे की जो वजह बताई है, उसके बारे में जानकर बवाल मचना तय है। श्रीकांत की माने तो पिता के बयान की सजा बेटे को मिली है। आइए जानते हैं, आखिर पूरा मामला क्या है।
अभिमन्यु ईश्वरन पर क्या बोले श्रीकांत?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने पिता की टीम मैनेजमेंट के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के कारण भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह खो दी। बता दें कि ईश्वरन को पहली बार दिसंबर, 2022 में टीम इंडिया में बुलावा आया था, लेकिन अब तक वो टेस्ट डेब्यू नहीं कर सके हैं।
क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मुझे अभिमन्यु ईश्वरन के लिए बुरा लग रहा है। मुझे लगता है कि उनके पिता ने (इंग्लैंड दौरे के बाद) कुछ कड़े बयान दिए थे, और शायद इसीलिए अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अजीत अगरकर का घरेलू मैदान पर रिजर्व ओपनर की जरूरत न होने का तर्क सही था।''
Advertisement
अभिमन्यु ईश्वरन के पिता ने क्या कहा था?
अभिमन्यु ईश्वरन के पिता रंगनाथन ने घरेलू क्रिकेट में अपने बेटे के शानदार प्रदर्शन के बावजूद इतने लंबे समय तक बेंच पर बिठाए रखने के लिए प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने टेस्ट टीम चुनते समय आईपीएल के प्रदर्शन को तरजीह दी।
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (C), यशस्वी जयसवाल, के.एल. राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (VC), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।