अपडेटेड 5 May 2024 at 22:22 IST
चीन ने 16वीं बार जीता उबर कप, फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया
बैडमिंटन की दुनिया में चीन ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। चीन ने इंडोनेशिया को हराकर 16वां उबर कप खिताब जीता है।
- खेल समाचार
- 1 min read

Uber Cup 2024: बैडमिंटन की दुनिया में चीन ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। चीन ने रविवार को चेंगडू में इंडोनेशिया को हराकर 16वीं बार उबर कप अपने नाम किया है और अपना दबदबा जारी रखा है।
बता दें कि चीन दो साल पहले बैंकॉक में साउथ कोरिया से फाइनल में हार गया था, लेकिन चीन ने रविवार, 5 मई को उबर कप फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर खिताब जीता। इंडोनेशिया 2008 के बाद पहला उबर कप फाइनल खेल रहा था।
चीन के लिए ओलंपिक चैंपियन चेन यु फेई ने ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग को 21-7, 21-16 से हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद चेन किंग चेन और जिया यि फान की दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने सिटी फादिया सिल्वा रामाधंती और रिब्का सुगियार्तो को 21-11, 21-8 से हराकर बढ़त 2-0 कर दी। युवा एस्टर नुरूमी ने इंडोनेशिया के लिये कड़ी चुनौती पेश की लेकिन चीन की ही बिंग जियाओ ने उबरते हुए 10-21, 21-15, 21-17 से जीत हासिल ली। चीन ने 16वीं बार उबेर कप जीत लिया।
ये भी पढ़ें- बजरंग-NADA विवाद में WFI की एंट्री, संजय सिंह ने नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 5 May 2024 at 22:22 IST