BIG BREKAING: गुकेश बने वर्ल्ड चेस चैंपियन,सबसे कम उम्र में खिताब जीता, 14वें गेम में मिली बड़ी जीत

World Chess Championship: भारत के डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया।

Follow : Google News Icon  
D Gukesh
D Gukesh | Image: FIDE chess YouTube

World Chess Championship: भारत के डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही डी गुकेश ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इंडियन ग्रैंडमास्टर ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिलाब अपने नाम किया। गुकेश ने यह जीत 14वें राउंड में हालिस की।

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश गुरूवार को यहां रोमांचक 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने। गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर लिरेन के 6.5 के मुकाबले जरूरी 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। यह बाजी हालांकि अधिकांश समय ड्रॉ की ओर जाती दिख रही थी।

गुरूवार को गुकेश की खिताबी जीत से पहले रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन थे जिन्होंने 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था। गुकेश इस साल की शुरुआत में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद वैश्विक खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था।

Advertisement

(इनपुट- पीटीआई)

इसे भी पढ़ें: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड