अपडेटेड 20 September 2024 at 13:56 IST
साक्षी मलिक को बड़ा झटका, WFI अध्यक्ष ने रेसलिंग लीग से झाड़ा पल्ला, विनेश-बजरंग ने भी तोड़ा दिल!
Sakshi Malik News: साक्षी मलिक ने नई पारी की शुरुआत का ऐलान किया लेकिन WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने रेसलिंग लीग से पल्ला झाड़ लिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

रियो ओलंपिक 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने बड़ा ऐलान किया है। साक्षी ने कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट और पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics ) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले रेसलर अमन सेहरावत के साथ मिलकर कुश्ती में नई लीग शुरू करने का ऐलान किया। हालांकि, इसके एक दिन बद ही उन्हें भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से झटका लगा है।
WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने साफ-साफ कह दिया कि पहलवान नई लीग की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं लेकिन फेडरेशन का इससे कोई लेना देना नहीं है। वहीं साक्षी मलिक के बेहद करीबी माने जाने वाले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की तरफ से भी इसपर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।
साक्षी मलिक को झटका
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हम अपनी प्रो रेसलिंग लीग को पुनर्जीवित कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह जल्द शुरू होगा। पहलवान अपनी लीग करने के लिए स्वतंत्र हैं, वे खेल को बढ़ावा दे सकते हैं, लेकिन हम उससे नहीं जुड़ेंगे।
विनेश-बजरंग भी नहीं दे रहे साथ
Advertisement
पिछले साल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन के दौरान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया धरने पर बैठे थे। तीनों की दोस्ती भी बहुत अच्छी मानी जाती है। पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के प्रदर्शन से साक्षी बेहद खुश थीं और जब उनका मेडल जीतने का सपना टूटा तो वो भी भावुक हुई थीं। हालांकि जब से विनेश और बजरंग ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है तब से तीनों एक साथ नजर नहीं आए हैं। साक्षी ने अब नई पारी की शुरुआत का ऐलान किया है लेकिन अभी तक विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की तरफ से सोशल मीडिया पर कुछ रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि कभी एक साथ धरने पर बैठने वाले दोस्तों के बीच लगता है दूरियां बढ़ गई है।
बता दें कि सोमवार को साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने बड़ा ऐलान करते हुए सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आपके भरोसे को चुकाने का एकमात्र तरीका हमारी खेल प्रतिभा, अनुभव, धैर्य और सफलता को खेल की सेवा में समर्पित करना है। इसलिए हम दोनों कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग बनाने के लिए एक साथ आए हैं। बाद में पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान अमन सेहरावत ने भी इस लीग से जुड़ने का फैसला किया।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 17 September 2024 at 12:10 IST