अपडेटेड 7 March 2024 at 20:34 IST

BAI ने किया नकद पुरस्कारों का ऐलान, भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को मिलेंगे 35 लाख रुपए

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (BAI) ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। BAI ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Follow : Google News Icon  
Indian Womens Badminton Team
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम | Image: X

BAI announces cash Prizes: भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने पिछले महीने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (BATC) में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली महिला बैडमिंटन टीम के लिए 35 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

BAI ने कुल मिलाकर एक करोड़ 12 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की, जिसमें सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एशियाई खेलों की पुरुष युगल चैंपियन जोड़ी के लिए 12 लाख रुपए का पुरस्कार भी शामिल है। एशियाड में मेंस एकल में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एचएस प्रणय को पांच लाख, जबकि हांगझोउ में रजत पदक जीतने वाली पुरुष टीम को कुल मिलाकर 40 लाख रुपए की राशि मिलेगी।

BAI ने कहा कि बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में महिला टीम और एशियाड में पुरुष टीम के साथ जाने वाले सहयोगी स्टाफ को भी आठ आठ लाख रुपए का दिए जाएंगे। BAI ने 2023 BWF विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी (एक लाख रुपए, बैडमिंटन एशिया जूनियर अंडर-15 लड़कों के एकल चैंपियन बोर्निल आकाश चांगमई (दो लाख रुपए), अंडर-17 लड़कियों की एकल रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा (एक लाख रुपए) और अंडर-15 लड़कों के एकल कांस्य पदक विजेता जगशेर सिंह खंगुर्रा (50 हजार रुपए) को भी पुरस्कृत किया है। 

BAI ने कहा कि 16 मार्च से पंचकुला में होने वाली 45वीं भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि 18 लाख रुपए होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- ट्रिगर, गोली और हादसा...बंगाल में युवा निशानेबाज से बड़ी चूक, बाल-बाल बची फिजियो की जान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 20:34 IST