अपडेटेड 14 March 2024 at 20:02 IST

ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉलर ने मचा दी सनसनी, बीच मैदान अपने गे पार्टनर को कर दिया प्रपोज

खेलों में आगे रहने वाले ऑस्ट्रेलिया से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एक फुटबॉलर ने बीच मैदान अपने गे पार्टनर को प्रपोज किया है।

Follow : Google News Icon  
Australian gay footballer Josh Cavallo proposed his partner Leighton Morrell on ground
ऑस्ट्रेलिया के गे फुटबॉलर जोश कैवलो ने अपने पार्टनर लीटन मोरेल को मैदान पर किया प्रपोज | Image: INSTAGRAM@joshua.cavallo

Australian Footballer Josh Cavallo engaged with his Gay Partner: खेल के मैदान पर अक्सर हमें अजीबों-गरीब चीजें देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक वाक्या ऑस्ट्रेलिया (Australia) से सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के एक फुटबॉल खिलाड़ी ने सरेआम अपने गे पार्टनर (Gay Partner) को प्रपोज किया है। 

ऑस्ट्रेलिया के इस फुटबॉलर का नाम जोश कैवलो (Josh Cavallo) है। 24 साल के कैवलो ने दुनिया के सामने आकर खुले तौर पर ये स्वीकार किया है कि वो पहले समलैंगिक मेन फुटबॉलर हैं। कैवलो ने फुटबॉल के मैदान पर  अपने गे पार्टनर को प्रपोज करने के बाद उससे सगाई करके सनसनी मचा दी है। अपने इस कदम के बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। कैवलो ने खुद भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। 

कैवलो की ओर से शेयर किए गए इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि वो हाथ में अंगूठी लिए घुटने पर बैठकर एक लड़के को प्रपोज करते दिख रहे हैं, जिसे वो प्रपोज कर रहे हैं, वो उनका गे बॉयफ्रेंड लीटन मोरेल हैं।

कैवलो ने पोस्ट में क्या लिखा? 

Advertisement

कैवलो ने अपने फुटबॉल क्लब एडिलेड यूनाइटेड की पिच पर अपने पार्टनर को प्रपोज किया है। कैवलो ने एक खाली स्टेडियम में घुटने के बल बैठकर अपने बॉयफ्रेंड लीटन मोरेल को सगाई के लिए प्रपोज किया और बाद में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। 24 साल के कैवलो ने अपने इस पोस्ट में लिखा- 

इस साल की शुरुआत अपने मंगेतर के साथ कर रहा हूं। मिस्टर एंड मिस्टर जल्द आ रहे हैं। इस सरप्राइज को तैयार करने में मदद करने के लिए एडिलेड यूनाइटेड को धन्यवाद।

क्या करता है गे पार्टनर? 

Advertisement

कैवलो के बारे में तो सब जानते हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के युवा फुटबॉलर हैं, लेकिन उनका गे पार्टनर लीटन मोरेल क्या करता है? आप ये जानना चाहते होंगे तो आपको बता दें कि वो एक इलेक्ट्रिशियन हैं। जोश कैवलो अपने गे पार्टनर के साथ सगाई को लेकर बहुत खुश हैं। 

कैवलो के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने वो एडिलेड यूनाइटेड के लिए ए-लीग में खेलते हैं। उन्हें 2020-21 सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए राइजिंग स्टार अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं वो 2019 एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 और एक बार अंडर-20 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL में इतनी सफल क्यों है चेन्नई सुपर किंग्स? धोनी के जिगरी दोस्त ने खोला बड़ा राज

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 20:02 IST