Asian Games 2026: 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में भारत ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने दी महिला टीम को बधाई, बोले यह बड़ी बात

Asian Games 2026: जापान के नागोया में रहे एशियाई खेलों से अच्छी खबर आई है। भारतीय निशानेबाजों इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा के. विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। पीएम मोदी ने दी बधाई.

asian games pm women air rifle shooting pm modi
asian games pm women air rifle shooting pm modi | Image: X PIB

Asian Games 2026: जापान के नागोया में रहे एशियाई खेलों से अच्छी खबर आई है। भारतीय निशानेबाजों इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा के. विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। 

तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 1898.0 का स्कोर बनाया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया। सोनम ने 634.1 के बेहतरीन स्कोर के साथ भारत के लिए क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इलावेनिल 633.5 के बढ़िया स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। तो वहीं विदर्शा ने 630.4 का अच्छा स्कोर किया और व्यक्तिगत रैंकिंग में वह 12वें स्थान पर रहीं। इस कारण भारत के लिए एयर राइफल में सिल्वर मेडल पक्का हो गया।

पीएम मोदी ने दी बधाई 

इस शानदार जीत पर तीनों महिला खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने कहा है "मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर सोनम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदरसा के. विनोद पर गर्व है। उनकी कामयाबी आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी। 

भारतीय निशानेबाज़ हमें गौरवान्वित कर रहे हैं

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के जरिए की गई एक और पोस्ट के जरिए कहा “एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई। यह उनका दिन का दूसरा मेडल था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Advertisement
Uploaded image

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई 

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एक्स’ पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, विदर्शा के. विनोद और सोनम उत्तम मस्कर को बहुत-बहुत बधाई। आपकी शानदार उपलब्धि ने खेलों में भारत का मेडल से खाता खोला है और देश का मान बढ़ाया है। आपकी आगे की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

सफर बहुत मुश्किल था- विदरसा के. विनोद

सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय शूटर विदरसा के. विनोद ने कहा, “मैं बहुत खुश और आभारी हूं कि हमें यह मेडल मिला। हमने यह मेडल भारत के लिए जीता है इसलिए मुझे बहुत गर्व है। यहां तक ​​पहुंचने और इस लेवल पर मुकाबला करने में लगभग 8 साल लग गए। यह सफर बहुत मुश्किल था। मुझे कई त्याग करने पड़े और कई बार नाकामियों का सामना करना पड़ा इसलिए यह सफर मेरे लिए बहुत कठिन था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और इसी वजह से मैं आज यहां हूं।” 

Advertisement

मेडल माता-पिता को समर्पित- सोनम म्हास्कर 

तो वहीं सोनम म्हास्कर ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरे, मेरे परिवार और भारत के लिए गर्व का पल है। मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इस मेडल को जीतने में मेरा साथ दिया। मैं यह मेडल अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने कई मुश्किलों के बावजूद मेरा बहुत साथ दिया।"

इसे भी पढ़ें- भारत के सामने जापान ने टेके घुटने, 8 विकेट से जीत सेमीफाइनल में पहुंचा

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड