अपडेटेड 6 April 2024 at 16:57 IST

बैडमिंटन में चमक रहे भारतीय खिलाड़ी, अनुपमा-थारुन ने जीता कजाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिताब

बैडमिंटन में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। अनुपमा उपाध्याय और थारुन मन्नेपल्ली ने कजाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिताब जीता है।

Follow : Google News Icon  
Indian Badminton Player Anupama and Tharun won Kazakhstan International Challenge title
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय और थरुण मन्नेपल्ली | Image: INSTAGRAM/X

Indian Badminton: क्रिकेट के साथ-साथ बैडमिंटन में भी भारत अपना परचम लहरा रहा है। अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो जैसे कई खिलाड़ियों ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया है। इस बीच भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों अनुपमा उपाध्याय और थारुन मन्नेपल्ली ने शानदार कारनामा किया है। 

दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को उरालस्क में कजाखस्तान अंतरराष्ट्रीय चैलेंज टूर्नामेंट में सिंगल्स खिताब जीते हैं। अनुपमा उपाध्याय ने जहां महिला तो वहीं थारुन ने मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है। अल्मोड़ा की 19 साल की अनुपमा ने पिछले महीने पोलिश अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में जीत हासिल की थी। उन्होंने फाइनल में 41 मिनट में हमवतन इशारानी बरुआ पर 21-15 21-16 से जीत दर्ज कर लगातार दूसरा खिताब हासिल किया। 

वहीं पिछले साल दिसंबर में गुवाहाटी में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उपविजेता रहे 22 वर्षीय थारुन ने आठवें वरीय मलेशिया के सूंग जू वेन को 21-10, 21-19 से हराकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। अनुपमा ने 2021 में इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज, पोलिश ओपन (2022 और 2024) और 2023 में ताजिकिस्तान इंटरनेशनल सीरीज जीती है। वहीं थारुन ने फाइनल से पहले हमवतन गगन बाल्यान, 2022 विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता एस शंकर मुथुसैमी, कजाकिस्तान के दिमित्री पनारिन और वियतनाम के ले डुक फाट को पराजित किया।

मिक्स्ड डबल में भारत जीत से चूका

Advertisement

मिक्स्ड डबल के फाइनल में भारत के संजय श्रीवत्स धनराज और मनीषा के की जोड़ी को मलेशिया के वोंग टीएन सी और लिम चिव सिएन की जोड़ी से 21-9, 7-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व सीनियर नेशनल चैंपियन अनुपमा इस हफ्ते अच्छी फॉर्म में दिखीं, उन्होंने फाइनल में पहुंचने से पहले हमवतन हर्षिता राउत, चेक गणराज्य की टेरेजा स्वाबिकोवा, हमवतन देविका सिहाग और जापान की सोरानो योशिकावा को मात दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद निशाने पर आए हार्दिक को लेकर बोले सौरव गांगुली, क्या कहा?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 16:57 IST