एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के लाल का कमाल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चीन को पछाड़ जीता गोल्ड मेडल
Aishwarya Pratap Singh Tomar: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह स्वर्ण पदक जीता है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कुल 462.5 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर चीन के निशानेबाज वेन्यू झाओ रहे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Aishwarya Pratap Singh Tomar: भारतीय निशानेबाज और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। यह कमाल उन्होंने कजाकिस्तान में खेले जा रहे 16वें एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में करके दिखाया है। जी हां, भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में चीन को पछाड़ कर यह स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस इवेंट में ऐश्वर्य का दूसरा एशियन खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2023 में भी गोल्ड मेडल जीता था।
वहीं, इस जीत पर देश के Sports Authority of India (SAI) ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह को बधाई दी है। SAI ने अपने आधिकारिक ऐक्स हैंडल पर लिखा है, “कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई #शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3P में स्वर्ण पदक जीतने पर ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर को बधाई। शाबाश!”
दूसरे पर चीन तो तीसरे स्थान पर जापान
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह स्वर्ण पदक जीता है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कुल 462.5 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर चीन के निशानेबाज वेन्यू झाओ रहे। उन्होंने कुल 462 अंक लाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। तीसरे स्थान पर जापान के नाओया ओकाडा रहे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में कुल 448.8 अंक प्राप्त की और कांस्य पदक जीता।
भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूता और इलावेनिल वालारिवन ने भी जीता था गोल्ड
इससे पहले 23 अगस्त को भी भारत के खाते में गोल्ड मेडल आया। भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूता और इलावेनिल वालारिवन ने इस 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल संयुक्त टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस जोड़ी ने फाइनल में चीन के पेंग शिनलू और लू डिंगके को 17-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।