अपडेटेड 19 February 2026 at 23:09 IST
T20 World Cup: अफगानिस्तान ने जीत के साथ लिया T20 वर्ल्ड कप से अलविदा, कनाडा को 82 रन से हराया, इब्राहिम जादरान की तूफानी पारी
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान बनाम कनाडा के बीच मैच खेला गया। इस मैच को अफगान ने आसानी से 82 रन से जीत लिया है। मैच में इब्राहिम जादरान शतक से चूक गए।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup: गुरुवार, 19 फरवरी को अफगानिस्तान बनाम कनाडा के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 118 रन ही बना पाई और अफगानिस्तान ने इस मैच को आसानी से 82 रन से जीत लिया। कनाडा पर बड़ी जीत के साथ अफगान टीम ने टूर्नामेंट से अलविदा लिया। इस मैच में इब्राहिम जादरान ने ताबड़तोड़ नाबाद 95 रन की पारी खेली।
इब्राहिम जादरान ने नाबाद 95 रन की पारी खेली
अफगान टीम पहले बल्लेबाजी करने आई तो इब्राहिम जादरान ने बल्ले से मैदान के चारों तरफ गेंदबाजों को दौड़ा-दौड़कर खूब मारा। उन्होंने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के की मदद से नाबाद 95 रन की पारी खेली। वो शतक से महज 6 रन से चूक गए। सेदिकुल्लाह अटल ने भी 44 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते अफ़गान 200 रनों तक पहुंचा।
कनाडा की टीम 118 रन ही बना पाई
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 118 रन ही बना पाई। कनाडा के बल्लेबाजों पर अफगानी गेंदबाज खूब हवी रहे। मैच में मोहम्मद नवी ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट लिए।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 22:57 IST