ब्राजील FIFA वर्ल्ड कप से बाहर, नॉर्वे ने 2-1 से हराकर रचा इतिहास; आंसू रोक नहीं पाए नेमार, फूट-फूटकर रो पड़े- Video

5 बार का चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। नॉर्वे ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइल में ब्राजील को 2-1 से हरा दिया, नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। इसके साथ ही ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने मैच के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मैच हारने के बाद वो फूट-फूटकर रोने लगे, पढ़ें पूरी खबर

Neymar
ब्राजील FIFA वर्ल्ड कप से बाहर, मैच हारते ही फूट-फूटकर रोने लगे नेमार, किया सन्यास का ऐलान | Image: X

2026 FIFA World Cup: FIFA विश्व कप 2026 के प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को नॉर्वे ने 5 बार के चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। ये मैच अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया था। नॉर्वे ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया, क्योंकि नॉर्वे पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। अब नॉर्वे का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। 

आंसू नहीं रोक पाए नेमार, फूट-फूटकर रोने लगे 

इसके साथ ही ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने मैच के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 34 साल के नेमार ने ब्राजील की तरफ से सिर्फ एक गोल ही किया, उनकी कोशिश नाकाफी साबित हुई। वहीं, नॉर्वे की तरफ से एरलिंग हालैंड ने दोनों गोल दागे। मैच खत्म होते ही नेमार की आंखें नम हो गईं, वे अपने आंसू रोक नहीं पाए, उनके साथी खिलाड़ी उन्हें घेरकर सांत्वना देने लगे, ये पल बेहद भावुक था जब नेमार की आंखों में आंसू आए, नेमार के इस दर्द भरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।   

नेमार ने किया सन्यास का ऐलान 

नेमार ने कहा- 'मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। ब्राजील के लिए मेरा अध्याय अब समाप्त हो चुका है।' बतादें नेमार ने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील के लिए डेब्यू किया था। 

ब्राजील FIFA वर्ल्ड कप से बाहर

चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करने वाले नेमार को कोच कार्लो एंसेलोटी ने नॉर्वे के खिलाफ बेंच पर रखा था। जब मैच 0-0 की बराबरी पर था, तब नेमार ने 67वें मिनट में मैदान पर एंट्री की, लेकिन नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने 79वें और 90वें मिनट में 2 शानदार गोल दागकर ब्राजील की उम्मीदों को तोड़ दिया।

Advertisement

यह भी पढे़ं: घर में घुसकर मारेगा 'देसी राफेल'...नए ब्रह्मास्त्र से कांपेंगे दुश्मन

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड