Published May 16, 2024 at 10:13 PM IST

Ye Bharat Ki Baat Hai LIVE: स्वाति पर मौन, योगी पर हमला | Arvind Kejriwal | Swati Maliwal | Pakistan

CM Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि धन शोधन मामले में जेल जाने के बाद केजरीवाल की बुद्धि 'फिर' गई है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक चुनावी रैली में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ''अन्ना हजारे के सपनों पर पानी फेरने वाले केजरीवाल अब मेरा नाम लेकर बातें कर रहे हैं। जेल जाने के बाद उनकी बुद्धि फिर गई है।''

केजरीवाल को देखकर अन्ना दुखी होते होंगे- योगी

उन्होंने कहा, ''अन्ना ने जिस कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया था, केजरीवाल ने उसे ही अपने गले का हार बना लिया है। जेल जाकर उन्हें पता चल गया है कि अब वह कभी जेल के बाहर नहीं आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में पहुंचकर अपने ईद-गिर्द भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा दिया है। अन्ना दुखी होते होंगे कि मेरे आंदोलन की उपज किस प्रकार की राजनीति करते हैं।''

केजरीवाल ने दोहराया अपना बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता में अपना यह दावा दोहराया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा।

Reported by: Amit Bajpayee
Follow: Google News Icon
  • share