Published May 16, 2024 at 8:57 PM IST

Indian Political League : 'राजा भैया' का बोलेगा काम, सपा का काम तमाम! | Raja Bhaiya | Lok Sabha

यूपी की गोंडा लोकसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। ये सीट रामनगरी अयोध्या से सीट हुई है। यहां राजा बनाम बाहुबली के बीच का दिलचस्प किस्सा है। गोंडा के बारे में ये भी कहा जाता है कि अयोध्या के राजा श्रीराम की गायें इस क्षेत्र में चरा करती थीं। इसे गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली भी कहा जाता है। यहां के लोग अवधी बोलते हैं और शुगर मिलों की बहुतायत के कारण उनकी बोली में मिठास घुली हुई है। बीजेपी ने इस सीट से कीर्तिवर्धन सिंह पर एक बार फिर दांव खेला है तो उनके खिलाफ बेनी प्रसाद वर्मा की पोती श्रेया चुनावी मैदान में हैं।

इस क्षेत्र की मिट्टी में प्रभु राम कण-कण में मिलते हैं, हवाओं में उनकी महक साथ साथ चलती है। ऐसे में सभी सियासी दलों ने इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगाई हुई है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे और इसे रामभक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों के बीच का चुनाव करार दिया।

Reported by: Amit Bajpayee
Follow: Google News Icon
  • share