अपडेटेड 16 August 2024 at 19:25 IST

Zodiac Sign Rakhi: डिजाइन नहीं राशि देखकर खरीदें भाइयों के लिए राखी, चमक जाएगी दोनों की किस्मत!

Raksha Bandhan 2024: राखी पर अक्सर बहनें डिजाइन देखकर भाइयों के लिए राखी खरीदती हैं, लेकिन इस रक्षाबंधन भाई को राशिनुसार राखी बांधे।

Rakhi According To Zodiac Sign
रक्षाबंधन पर राशिनुसार बांधे राखी | Image: Freepik

Rakhi According To Zodiac Sign: सावन की पूर्णिमा तिथि न सिर्फ धार्मिक मान्यता के आधार पर महत्वपूर्ण होती है, बल्कि इस दिन भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक राखी का त्योहार भी मनाया जाता है, जो इस दिन को और भी खास बनाता है। इस खास दिन की तैयारियां काफी दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। दुकानों से लेकर घरों तक में इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। बाजारों में राखियां ही राखियां होती है, बहनें एक से बढ़कर एक राखी चुनकर लाती है और भाईयों की कलाई पर बांधती हैं, लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन डिजाइन नहीं बल्कि राशिनुसार राखियां खरीदती हैं, तो आप दोनों की किस्मत खुल सकती हैं।

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर राखी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस साल किस राशि वालों को कैसी राखी बांधनी चाहिए।

किस राशि के भाई को कौन से रंग की बांधे राखी?

मेष राशि
अगर किसी बहन के भाई की राशि मेष है, तो उन्हें लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। दरअसल, मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और उन्हें लाल रंग बेहद प्रिय होता है। ऐसे में लाल और ऑरेंज रंग की राखी मेष राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र होता है और शुक्र ग्रह चमकीला ग्रह होता है। इसलिए वृषभ राशि वाले भाई को बहन चमकीले कलर, आसमानी कलर या चांदी के कलर की राखी बांधना शुभ रहेगा।

Advertisement

मिथुन राशि
दिन बहनों के भाई की राशि मिथुन है उन्हें हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह उन दोनों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। कर्क राशि वाले भाई को बहन पीले, रजत (चांदी) रंग की या फिर चांदी की राखी बांध सकती हैं।

Advertisement

सिंह राशि
इस राशि के भाई को बहन नारंगी या वायलेट (बैगनी) रंग की राखी बांधे तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के लड़को को बहनें हरे या हल्के लाल रंग की राखी बांधे।

तुला राशि
तुला राशि के लड़कों को नीले या चमकीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले भाई को बहन लाल और ऑरेंज कलर की राखी बांध सकती हैं।

धनु राशि
जिन बहनों के भाइयों की राशि धनु है उन्हें अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधकर इस पर्व को मनाना चाहिए।

मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि है। इसलिए मकर और कुंभ राशि वाले भाइयों को बहन नीला, ग्रे या मल्टी कलर की राखी बांध सकतीं हैं।

मीन राशि
इस राशि वाले भाइयों को बहन पीले रंग की राखी बांध सकती है।

यह भी पढ़ें… Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर पड़ रहा है सावन का आखिरी सोमवार, क्या रखा जाएगा व्रत? जानें नियम

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 19:25 IST