अपडेटेड 2 July 2024 at 10:30 IST

Yogini Ekadashi 2024: आज मनाई जा रही है योगिनी एकादशी, इतने बजने से पहले कर लें पूजा

Yogini Ekadashi 2024: 2 जुलाई यानी आज योगिनी एकादशी मनाई जा रही है। ऐसे में जानते हैं शुभ योग और जरूरी उपायों के बारे में...

vishnu bhagwan
योगिनी एकादशी | Image: Freepik

Yogini Ekadashi 2024: आषाढ़ माह की पहली एकादशी योगिनी एकादशी कहलाती है। वैसे तो साल में 24 एकादशियां आती हैं और महीने में दो एकादशियां मनाई जाती हैं- एक शुक्ल पक्ष को और एक कृष्ण पक्ष को। लेकिन हम बात कर रहे हैं योगिनी एकादशी की। योगिनी एकादशी इस साल 2 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है। ऐसे में आप शुभ मुहूर्त पर पूजा विधि संपन्न कर सकते हैं और कुछ उपायों को अपना सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि योगिनी एकादशी के शुभ योग क्या हैं और आप कौन से नियमों को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

बता दें कि योगिनी एकादशी 1 जुलाई को ही शुरू हो गई थी। हालांकि जो लोग व्रत रखना चाहते हैं वे 2 जुलाई को रख सकते हैं। योगिनी एकादशी की शुरुआत कल 10:26 पर सुबह के वक्त हुई थी। वहीं आज इसका समापन सुबह 8:42 पर होगा। ऐसे में आप 8:42 से पहले पहले पूजा विधि संपन्न कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Ekadashi Upay: योगिनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, दरिद्रता होगी दूर

योगिनी एकादशी पर किए जाने वाले नियम 

सबसे पहले आप स्नान आदि करके स्वच्छ मन से भगवान सूर्य को एक लोटा जल चढ़ाएं। अब एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उसमें कलश स्थापना कर उसके ऊपर भगवान विष्णु की मूर्ति रखें। घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु के सामने पूजा अर्चना करें और जिस इच्छा मन से आप यह व्रत रख रहे हैं उसे उनके सामने रखें। ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते हैं।

Advertisement

जरूरी बातें

  1. ध्यान रहे कि एकादशी व्रत रखते वक्त एक शब्द भी झूठ ना बोलें। 
  2. साफ स्वच्छ रहें। 
  3. मांस मदिरा का सेवन न करें। 
  4. किसी के भी साथ गलत व्यवहार ना करें। 
  5. बड़ों को प्रणाम करें।

ये भी पढ़ें - जीवन में आ रही समस्याओं से हैं परेशान? जेब में रखें हल्दी की गांठ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 July 2024 at 07:31 IST