अपडेटेड 10 December 2024 at 21:45 IST

Ravan: अशोक वाटिका में ही क्यों माता सीता को रखा गया? रावण का महल क्यों नहीं...

Why ravana kept sita in ashok vatika: रावण ने माता सीता को अशोक वाटिका में क्यों रखा? इसके पीछे छीपा था रावण की मौत से जुड़ा एक कारण...

Why ravana kept sita in ashok vatika
Why ravana kept sita in ashok vatika | Image: freepik

Why ravana kept sita in ashok vatika: रावण माता सीता का हरण कर उन्हें अपने साथ लंका ले गया। लेकिन रावण ने न कभी माता को स्पर्श किया और ना ही उन्हें अपने महल में रखा। हालांकि रावण माता सीता को अपने महल में भी रख सकता था पर रावण ने ऐसा नहीं किया और ना ही रावण ने माता सीता को स्पर्श किया। बता दें उसके पीछे एक कारण था। ऐसे में उस कारण के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रावण ने माता सीता को अशोक वाटिका में क्यों रखा और रावण ने माता सीता को स्पर्श क्यों नहीं किया। पढ़ते हैं आगे…

रावण ने सीता को अशोक वाटिका में क्यों रखा?

पौराणिक कथा के अनुसार, रावण न केवल एक महान ज्ञानी था बल्कि अपने आचरण से दुराचारी भी था। ऐसे में एक बार रावण ने रंभा जो कि एक अप्सरा थी, उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने महल ले गया। उसके बाद रावण ने रंभा की मर्यादा को भंग कर दिया। रंभा ने रावण को बताया कि वह रावण के ही भाई नलकुबेर की पुत्रवधू यानी कि रावण की बधु है। फिर भी रावण ने रंभा की एक न सुनी और मर्यादा की सारी सीमाओं का उल्लंघन कर दिया। 

जब यह बात रावण के भाई नलकुबेर को पता चली तो उन्हें बेहद क्रोध आया और उन्होंने रावण को श्राप दे दिया कि अगर वह भविष्य में किसी भी स्त्री को उसकी इच्छा के विरूद्ध महल ले जाने की कोशिश करेगा या उसे छुएगा तो उसे काल का कोप झेलना पड़ेगा और उसकी मृत्यु हो जाएगी। यही कारण था कि वह माता सीता को अपने महल में नहीं ले गया बल्कि अशोक वाटिका ले गया और उसने माता सीता को स्पर्श भी नहीं किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - घर के किचन में भूलकर भी ऐसे न रखें सिलबट्टा, दिशा का भी रखें ख्याल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 21:43 IST