अपडेटेड 7 December 2025 at 23:51 IST
Pearls: किन राशियों को मोती पहनना चाहिए? जानें पहनने के नियम
Pearls: कई लोगों को मोती पहनने का बेहद शौक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोगों को मोती पहनने से नुकसान भी हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pearls: ज्योतिष शास्त्र में मोती को बेहद शुभ रत्न माना जाता है। यह रत्न चंद्रमा ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमारे मन, भावनाओं, शांति और माता से संबंधित है। ज्योतिष में, चंद्रमा को 'मन का कारक माना गया है, इसलिए मोती पहनने से मानसिक शांति मिलती है और मन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। लेकिन, मोती हर किसी को नहीं पहनना चाहिए।
ज्योतिष नियमों के अनुसार, इसे केवल कुछ विशेष राशियों के लिए ही शुभ माना जाता है। अब ऐसे में किन लोगों को मोती पहनना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
किन राशियों को मोती पहनना चाहिए?
जिन लोगों का राशि चंद्रमा है। उन्हें मोती जरूर पहनना चाहिए।
कर्क राशि - कर्क राशि का स्वामी स्वयं चन्द्रमा है। इसलिए, कर्क राशि वालों के लिए मोती पहनना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। यह उनके मन को शांत करता है, भावनाओं को स्थिरता देता है, और उनके भाग्य को बलवान बनाता है। अगर आप कर्क राशि के हैं और अक्सर बेचैनी या तनाव महसूस करते हैं, तो मोती आपके लिए अमृत समान है।
Advertisement
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के लोगों को अक्सर भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मोती पहनने से उनके मन को शांति और स्थिरता मिलती है। यह उनकी मानसिक शक्ति को बढ़ाता है और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करता है।
मीन राशि - मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जिनका चन्द्रमा के साथ संबंध है। उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस हो सकता है। यह सकारात्मक दिशा देता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Beauty Tips: सर्दियों में बार-बार निकल रहे हैं पिंपल तो लगाएं ये एक जेल, जड़ से दूर होंगे दाग-धब्बे
मोती पहनने के दौरान किन नियमों पालन करना चाहिए?
- चांदी की अंगूठी या लॉकेट में जड़वाकर धारण करना सबसे उत्तम माना जाता है, क्योंकि चांदी भी चंद्रमा से जुड़ी धातु है।
- दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली में पहना जाता है।
- मोती को सोमवार के दिन पहनना शुभ होता है। इसलिए आप सोमवार के दिन जरूर पहनें।
- इसे पहनने से पहले गंगाजल से धोकर, कच्चे दूध में डुबोकर और 'ऊं सों सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करके शुद्ध जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 23:51 IST