अपडेटेड 17 November 2024 at 19:42 IST
शिवलिंग पर जल अर्पण करते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?
What mantra to chant while doing Shiv Abhishek? शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस मंत्र का जाप करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mantra Chanting During Shivling Jalabhishek: घर में भगवान शिव की पूजा करने के कई तरीके बताए गए हैं जिन्हें लोग अपनाते भी हैं, जिससे कि भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सके। वहीं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अक्सर लोग सोमवार के दिन शिवजी पर जलाभिषेक भी करते हैं। यदि आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जलाभिषेक करते वक्त आप कुछ मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप किन मंत्रों का जाप जलाभिषेक करते वक्त कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
शिवलिंग जलाभिषेक के दौरान बोले जाने वाले मंत्र (Mantra Chanting During Shivling Jalabhishek)
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ शर्वाय नम:।
- ॐ विरूपाक्षाय नम:।
- ॐ विश्वरूपिणे नम:।
- ॐ त्र्यम्बकाय नम:।
- ॐ कपर्दिने नम:।
- ॐ भैरवाय नम:।
- ॐ शूलपाणये नम:।
- ॐ ईशानाय नम:।
- ॐ महेश्वराय नम:।
- ॐ नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ पशुपतये नम:।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ॐ इं क्षं मं औं अं।
- ॐ प्रौं ह्रीं ठः।
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
- श्रीभगवते साम्बशिवाय नमः
शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद बोले जाने वाले मंत्र
- मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय। मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे "म" काराय नमः शिवायः॥
- नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम:शिवाय॥
- शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय। श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै "शि" काराय नमः शिवायः॥
- वषिष्ठ कुभोदव गौतमाय मुनींद्र देवार्चित शेखराय। चंद्रार्क वैश्वानर लोचनाय तस्मै"व" काराय नमः शिवायः॥
- यज्ञस्वरूपाय जटाधराय पिनाकस्ताय सनातनाय। दिव्याय देवाय दिगंबराय तस्मै "य" काराय नमः शिवायः॥
- पंचाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेत शिव सन्निधौ। शिवलोकं वाप्नोति शिवेन सह मोदते॥
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 November 2024 at 19:42 IST