अपडेटेड 13 November 2024 at 14:14 IST

गाय को इस दिन जरूर खिलाएं रोटी, कुंडली के सभी ग्रह होंगे शांत

On which day should we feed a cow? गाय को रोटी कब खिलानी चाहिए? गाय को किस दिन खाना खिलाना चाहिए? जानें इस लेख के माध्यम से...

Which day to feed a cow?
Which day to feed a cow? | Image: social media

Which day to feed a cow? हिंदू धर्म के अनुसार, गाय को रोटी खिलाना और उनको पूजना बेहद ही शुभ मानते हैं। कहते हैं कि यदि गाय माता को रोटी खिलाई जाए तो इससे जीवन के सभी दुख दूर हो सकते हैं। साथ ही सकारात्मक आती है। लेकिन बता दें कि कुछ खास दिनों में यदि गाय को रोटी खिलाई जाए तो इससे विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में इन दिनों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गाय को किस दिन रोटी खिलाना ज्यादा शुभ मानते हैं। पढ़ते हैं आगे…

गाय को किस दिन खाना खिलाना चाहिए? 

  • बता दें कि गाय को यदि गुरुवार के दिन रोटी खिलाई जाए तो इससे आपकी कुंडली में गुरु मजबूत हो सकता है। गुरु के मजबूत होने से लग्न योग जल्दी बनता है। साथ ही व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। इसके अलावा यदि कुंडली में गुरु कमजोर होता है तो इससे कार्य में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए। 
  • व्यक्ति को शनिवार के दिन भी गायों को रोटी जरूर खिलानी चाहिए। खास तौर पर यदि काली गाय का रोटी खिलाई जाए तो इससे दोगुना फल प्राप्त हो सकता है। बता दें कि शनिवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से जीवन की सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही कुंडली में शनि ग्रह को भी शांति मिल सकती है। 
  • यदि रविवार के दिन गाय माता को रोटी खिलाई जाए तो इससे कुंडली के कई ग्रहों को शांति मिलती है। इसके अलावा जीवन में सकारात्मक भी आ सकती है। इससे अलग यदि रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाई जाए तो कुंडली में सूर्य ग्रह शांत भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - पुरुषों की अंदरूनी बीमारियों का रामबाण इलाज है ये Dry Fruit

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 November 2024 at 14:14 IST