Lohri 2024: 13 या 14 कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Lohri 2024 Date: हर साल लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार इसकी डेट को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है।

lohri 2024
कब मनाई जाएगी लोहड़ी | Image: Freepik

Lohri 2024 Date: लोहड़ी का त्योहार भारत के हर हिस्से, खासकर दिल्ली-पंजाब में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व सिख सुमदाय का बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। कृषि से संबंधि यह पर्व मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है, लेकिन इस बार Lohri की डेट को लेकर लोगों में थोड़ा कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है, क्योंकि मकर संक्रांति की तारीख में बदलाव है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इस साल लोहड़ी कब मनाई जाएगी।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व?
  • लोहड़ी पर क्या है शुभ मुहूर्त?
  • लोहड़ी पर्व का क्या है धार्मिक महत्व?

कब है Lohri 2024?

पंचांग के मुताबिक इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को पड़ रहा है। ऐसे में लोहड़ी का त्योहार एक दिन पहले यानी 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन रवि योग समेत कई बेहद शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इन योगों में लोहड़ी मनाने से शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Lohri पर क्या है शुभ मुहूर्त?

  • लोहड़ी पर ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक।
  • लोहड़ी पर विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक।
  • लोहड़ी पर गोधूलि बेला - शाम 5 बजकर 42  मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक।
  • लोहड़ी पर निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 3 मिनट से रात 12 बजकर 57 मिनट तक।

यह भी पढ़ें… Hair Oiling: सर्दियों में बालों में तेल लगाने से कतराते हैं आप? जान लें इसके फायदे

Advertisement

Lohri का धार्मिक महत्व

भारत में लोहड़ी पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन अग्नि देव की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। साथ ही जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। 

यह भी पढ़ें… Makar Sankranti: 14 या 15 कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? ये है सही तिथि और पूजा मुहूर्त

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड