Baisakhi 2024: कब मनाई जाएगी बैसाखी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
सिख समुदाय में बैसाखी का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और यह पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल यह कब मनाई जाएगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kab Hai Baisakhi: सिख समुदाय के लोगों के लिए बैसाखी का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्य रूप से यह पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। इस दिन लोग ढोल-नगाड़ो पर नाचते-गाते हैं। हर साल यह पावन पर्व विक्रम संवत के पहले महीने में तब मनाया जाता है, जब सूर्य मेष राशि में गोचर करते हैं। यही वजब है कि बैसाखी को मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
बैसाखी को मनाने के पीछे कई वजहें हैं। कहते हैं कि इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। यह भी कहा जाता है कि बैसाखी से सिखों के नए साल की भी शुरुआत होती है। इसके अलावा यह त्योहार कृषि से जुड़ा है। इसे रबी की फसल पकने के मौके पर मनाते हैं। इस दिन किसान अपनी फसलों की कटाई कर शाम के समय आग जलाकर उसके चारों ओर इक्ट्ठे होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल यह पावन पर्व कब मनाया जाएगा।
कब है बैसाखी 2024?
हर साल बैसाखी का त्योहार विक्रम संवत के पहले महीने में तब मनाया जाता है, जब सूर्य मेष राशि में गोचर करते हैं। पंचांग के मुताबिक इस साल यह त्योहार 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इसी दि सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
बैसाखी पूजा शुभ मुहूर्त
बैसाखी के दिन न सिर्फ फसलों की कटाई होती है बल्कि इस दिन नाच-गाने के धूमधाम से पूजा भी होती है। अगर आप भी पूजा करने जा रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त जान लें। बैसाखी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से शुरु हो जाएगा।
Advertisement
बैसाखी को इन नामों से भी जाना जाता है
बैसाखी वाले दिन असम में बिहू, बंगाल में नबा वर्षा, केरल में पूरम विशु मनाया जाता है। यह बैसाखी के अलग-अलग नाम हैं।
यह भी पढ़ें… Papmochani Ekadashi 2024: इस दिन रखा जाएगा चैत्र माह का पहला एकादशी व्रत, जानें डेट-पूजा का मुहूर्त
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।