अपडेटेड 17 August 2024 at 17:24 IST

Maa Sita: मां सीता ने 14 साल तक क्यों पहनी एक ही साड़ी? कभी गंदे भी नहीं हुए जानकी के कपड़े

What clothes did Sita wear in Hindi? क्या जानते हैं माता सीता ने 14 वर्ष के दौरान केवल एक ही साड़ी पहनी थीं। जी हां जानते हैं ऐसा उन्होंने क्यों किया था।

What clothes did Sita wear in Hindi?
What clothes did Sita wear in Hindi? | Image: social media

What clothes did Sita wear? रामायण ग्रंथ में कई ऐसे किस्से मिलते हैं जो चौका देने वाले हैं। उन्हीं में से एक यह भी दिव्य घटना है कि माता सीता ने 14 वर्ष तक एक ही साड़ी पहनी थी। जी हां, यह बात जितनी सुनने में विचित्र है उतनी ही चमत्कारी भी है। बता दें कि माता सीता ने 14 वर्ष तक अपने कपड़े नहीं बदले थे। वहीं उनकी साड़ी ना फट सकती थी ना जल सकती थी ना ही उस पर कोई दाग लग सकता था। आखिर इसके पीछे क्या वजह थी, इसके बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता सीता ने 14 वर्ष तक एक ही साड़ी क्यों पहनी थी। 

मां सीता ने 14 वर्षों तक क्यों पहनी एक ही साड़ी?

बता दें कि माता सीता को यह साड़ी किसी और ने नहीं बल्कि मां अनुसूया ने भेंट की थी। कहते हैं, जब राम जी का वनवास शुरू हो रहा था तो उस वक्त माता सीता, लक्ष्मण और श्री राम के साथ ऋषि अत्रि के आश्रम में गए थे, जिससे उन्हें ऋषि अत्रि का आशीर्वाद मिल सके। तब उनकी मुलाकात ऋषि अत्री की पत्नी माता अनुसूया से भी हुई थी। 

अनसूया को पत्नी व्रता का सर्वोत्तम उदाहरण मानते हैं। ऐसे में माता अनुसूया ने न केवल आशीर्वाद दिया बल्कि उन्हें सीता मां को एक साड़ी भी भेंट की थी। कहते हैं कि माता अनुसूया को ये साड़ी अग्नि देव ने दी थी। वहीं इस साड़ी की ये विशेषता थी कि ना तो ये साड़ी कभी फट सकती थी ना उस पर कोई दाग लग सकता था और उस साड़ी में स्वयं अग्नि का तेज विघमान था। 

Advertisement

जब माता सीता आश्रम में पहुंची तो अनुसूया को इस बात की जानकारी हो गई और उन्होंने उपहार के तौर पर वह साड़ी माता सीता को दे दी। इस साड़ी में माता सीता ने अपना संपूर्ण वनवास पूरा किया। ऐसे में माता-पिता के वस्त्र कभी मैली भी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - शादी से एक दिन पहले घर से क्यों भागीं शबरी? जानें शबरी की पूरी कहानी

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 August 2024 at 17:21 IST