अपडेटेड 10 January 2024 at 07:58 IST

Budhwar Vrat: कब से शुरू करना चाहिए बुधवार का व्रत? क्या है पूजा विधि और क्या खाएं

Budhwar का व्रत करने की सोच रहे हैं, तो इसे कब से शुरू करना चाहिए और पूजा विधि से व्रत में क्या खाना चाहिए तक सभी चीजों के बारे में जान लें।

ganesha
कब से शुरू करना चाहिए बुधवार व्रत? | Image: shutterstock

Budhwar Vrat Me Kya Khana Chahiye: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा करने मात्र से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि होने लगती है। ऐसे में इनकी पूजा के साथ-साथ अगर इनको समर्पित बुधवार के दिन व्रत किया जाए तो वो और भी ज्यादा फलदायी होता है। अगर आप भी बुधवार का व्रत करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत किस दिन करनी चाहिए से लेकर व्रत में क्या खाना चाहिए तक सभी चीजों के बारे में जान लें।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कब से शुरू करना चाहिए बुधवार व्रत?
  • बुधवार पूजा विधि क्या है?
  • बुधवार व्रत में क्या खाना चाहिए?

इस दिन से शुरू करें Budhwar Vrat

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप बुधवार का व्रत करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार से कर सकते हैं। Budhwar Vrat 21 या 45 की संख्या में की जाती है।

बुधवार पूजा विधि क्या है?

  • अगर आप बुधवार व्रत रख रहे हैं, तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें और स्नान आदि करके घर के ईशान कोण में मुंह करके भगवान गणेश और बुध देव की पूजा करें।
  • गणेश जी और बुध देव को गंगा जल से स्नान कराएं, फिर तिलक लगाएं और फूल माला अर्पित करें।
  • इसके बाद दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना प्रभु के सामने बोले फिर चालीसा का पाठ करें।
  • पूजा के आखिरी में आरती करें और फिर गणपति बप्पा को भोग लगाएं और इसे बाद में सभी लोगों में बांट दें।
  • ध्यान रहे कि इस दिन हरे रंग के पहनना पहनना शुभ माना जाता है।
  • भगवान गणेश को आप हलवा, बेसन के लड्डू या पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें… खाटूधाम से घर लाएं ये चीजें, लग जाएगा खुशियों का अंबार!

Advertisement

बुधवार व्रत में क्या खाना चाहिए?

बुधवार का व्रत करने वाले व्यक्ति को एक समय खाना चाहिए। जिसमें वो दही, हरी मूंग दाल का हलवा या फिर हरी वस्तु से बनी किसी भी चीज का सेवन कर सकते हैं। व्रत के दौरान आप दूध, फल आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Lohri 2024: 13 या 14 कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 January 2024 at 17:23 IST